dharma sangrah

क्रिसमस पर तैयार करें डायबिटीज फ्रेंडली केक, पढ़ें सरल विधि

Updated: गुरुवार, 23 दिसंबर 2021 (11:30 IST)
लाजवाब सूजी पैन केक Suji Pancake
 
सामग्री : 
1 बड़ा कप फ्रेश दही, 1 कप सूजी, 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई), 2 हरी मिर्च, 1 टुकड़ा अदरक, एक चुटकी बेकिंग पावडर, सफेद तिल्ली 1 या 2 चम्मच, तेल, नमक स्वादानुसार।
 
विधि : 
पहले हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट तैयार कर लें। अब सूजी में दही, नमक, अदरक-मिर्च का पेस्ट एवं बेकिंग पावडर मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। ध्यान रहे घोल को थोड़ा-सा गाढ़ा ही रहने दें। तत्पश्चात नॉनस्टिक तवे पर तेल बुरका कर गरम करें और एक बड़ा चम्मच घोल डालें और गोल-गोल फैलाएं। 
 
एक तरफ से सिंक जाने पर उस पर तिल्ली और शिमला मिर्च टुकड़े बिखेर कर चम्मच से दबाएं। मध्यम आंच पर अच्छा कुरकुरा होने त‍क सेकें। इसी तरह दूसरी तरफ से पलट कर भी सेंक लें। अब गरमा-गरम सूजी पैन केक को हरी चटनी एवं नारियल की सफेद चटनी के साथ सर्व करें। सूजी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है इस वजह से यह डायबिटीज रोगियों के लिए अच्‍छा आहार है।
 
- आरके. 

ALSO READ: Delicious Christmas Cake: इस क्रिसमस पर बनाएं डेलीशियस चॉकलेट केक

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख