Hanuman Chalisa

पोहे का खट्‍टा-मीठा चिवड़ा (देखें वीडियो)

दीपावली पर्व पर बनाए जाने वाले व्यंजनों में पोहे का चिवड़े को प्रमुखता से शामिल किया जाता है। इसे बनाना बेहद आसान है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सभी को बहु‍त पसंद आता है। आइए जानते हैं चिवड़ा बनाने की सरल विधि - 
 
सामग्री :  आधी कटोरी नॉयलॉन का साबूदाना (तलने वाला), 500 ग्राम पतला (नागपुरी) पोहा, एक टुकड़ा सूखा खोपरा पतले स्लाइस में कटा हुआ, आधी कटोरी मूंगफली दाने, एक-एक कटोरी मक्का और साबूदाना चिप्स, कुछेक मीठी नीम, तलने के लिए तेल, 
 
बघार की सामग्री : एक-दो हरी मिर्च बारीक कटी, आधा चम्मच हल्दी पावडर, एक चम्मच लाल मिर्च पावडर, एक चम्मच धनिया पावडर, एक चम्मच अमचूर पावडर, एक-एक चम्मच राई व जीरा, एक चम्मच खसखस, दो चम्मच ‍पिसी शक्कर, पाव चम्मच हींग पावडर, सौंफ 2 चम्मच, नमक स्वादानुसार। 
 
विधि : सबसे पहले पोहे को एक कड़ाही में धीमी आंच पर इतना सेंके कि वह कुरकुरा हो जाए। इसके बाद दूसरी कड़ाही में तेल गरम कर उसमें एक-एक करके मूंगफली, खोपरा ‍स्लाइस, मक्का चिप्स, साबूदाना चिप्स और साबूदाना तलकर अलग निकाल लें। 
 
अब एक बड़ी कड़ाही में करीब चार बड़ी चम्मच तेल लेकर गर्म करें और उसमें राई-जीरा, मीठी नीम और हरी मिर्च डालकर तल लें। इसके बाद खसखस और अन्य मसाले डालें। इसमें सिंका हुआ पोहा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 
गैस बंद कर उसमें तली हुई सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें। कुछ ठंडा होने पर नमक और शक्कर व अमचूर पावडर या एक चुटकी टाटरी डालकर ठीक से मिला दें। पूरी तरह ठंडा होने पर इसे एयर टाइट डिब्बे में भर कर रख दें। घर आए मेहमानों का चिवड़े से स्वागत करें।
 
देखें वीडियो

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

अगला लेख