Daily Horoscope
✕

Amla Launji : आंवले की चटपटी लौंजी, बढ़ाएगी आपके खाने का स्वाद, पढ़ें Easy Recipe

Updated: शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (15:16 IST)
Amla ki Launji
 
आंवला विटामिन-सी से भरपूर होता है और यह हर मौसम में खाया जा सकता है। आंवले का प्रयोग आमतौर पर आंवला कैंडी, अचार, मुरब्बा, चटनी और आंवला जूस के रूप में किया जाता है, जिेसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

यहां पढ़ें आंवले की चटपटी लौंजी (Amla ki Launji) बनाने की आसान विधि- 
 
amla launji ingredients सामग्री : 250 ग्राम आंवला, 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 चम्मच हल्दी, हींग चुटकीभर, 2 चम्मच धनिया, 1 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच राई-जीरा, नमक स्वादानुसार, जरूरत के अनुसार तेल।
 
विधि amla launji method : आंवले को धोकर प्रेशर कुकर में आवश्यकतानुसार पानी डालकर 1-2 सीटी लेकर उबाल लें। ठंडा होने पर उबले हुए आंवले को हाथ से बारीक करके उनकी गुठलियां अलग कर दें। आंवले अच्छी तरह मैश करें और एक कड़ाही में तेल गरम करके राई-जीरे का छौंक लगाएं और हींग व सौंफ और कटी हरी मिर्च डालें। 
 
अब मैश किए हुए आंवले डालें और उसका थोड़ा पानी टूटने दें। फिर उपरोक्त मसाला सामग्री डालें और अच्छीतरह मिलाएं, कुछ देर धीमी आंच पर पका लें। आंवला लौंजी जब तेल छोड़ने लगे तो आंच बंद कर दें। लीजिए तैयार आंवला लौंजी को रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।

ALSO READ: Amla Navami Recipes: आंवला नवमी के खास व्यंजन आप भी बनाएं

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

अगला लेख