suvichar
✕

Bhang Thandai Recipe : भांग की ठंडाई है होली की खास रेसिपी, पढ़ें आसान विधि

Updated: शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 (15:34 IST)
सामग्री : 
400 ग्राम दूध, शक्कर डेढ़ कप, 10-15 बादाम, पाव कटोरी खरबूजे के बीज, पाव कटोरी खसखस, 2 चम्मच सौंफ, 1/2 चम्मच इलायची पावडर, 1 चम्मच गुलाब जल, 2 छोटे चम्मच भांग का चूर्ण, पाव चम्मच काली मिर्च पावडर, 4-5 केसर के लच्छे, 2 संतरा छिले हुए, 100 ग्राम अंगूर। 
 
विधि : 
सबसे पहले दो कप पानी लेकर शक्कर गला लें। फिर सभी मेवा सामग्री को मिक्स करके 3-4 घंटे के लिए भिगो कर रखें। त‍त्पश्चात पानी निथारकर मिक्सी में बारीक पीस लें। पतले कपड़े की सहायता से पीसे हुए ‍मिश्रण को छान लें। 
 
उसमें थोडा पानी, शक्कर और अंगूर और संतरे मसलते हुए पूरी ठंडाई को छान लें। अब उसमें भांग की दो गोलियां मिलाएं और अच्छी तरह घोंट लें। थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रखें। ठंडी होने के पश्चात लजीज भांगयुक्त ठंडाई कांच के गिलासों में भरकर पेश करें और रंगबिरंगी होली पर्व का आनंद उठाएं।

ALSO READ: Holi Recipes 2020 : मुंह में पानी आ जाएगा देखकर लाजवाब चॉकलेट गुझिया, इस होली पर आप भी बनाएं

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख