sundarkand

दिवाली के शुभ अवसर पर कैसे बनाएं नमकीन हेल्दी पोहा चिवड़ा, नोट करें रेसिपी

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 (16:25 IST)
ALSO READ: Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)
 
Highlights  
  • पोहा नमकीन चिवड़ा बनाने की विधि
  • पोहे का चिवड़ा बनाने की विधि।
  • पतले पोहे का चिवड़ा कैसे बनाएं।
Diwali Special Recipes : दीपावली के शुभ अवसर पर घर-घर में प्रमुखता से बनाया जाने वाला पोहा चिवड़ा, एक लोकप्रिय भारतीय स्नैक मिक्स है, जिसे आमतौर पर सिर्फ चिवड़ा के नाम से भी जाना जाता है। आइए इस दिवाली आप भी घर पर बस कुछ ही मिनटों में तैयार करें यह स्वादिष्‍ट और सेहतमंद चिवड़ा। नोट करें यह खास रेसिपी और त्योहार पर लें इसका आनंद... 
 
ALSO READ: दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां
खट्‍टा-मीठा दिवाली पोहा चिवड़ा 
 
सामग्री : 500 ग्राम पतला (नागपुरी) पोहा, 1 टुकड़ा सूखा खोपरा पतले स्लाइस में कटा हुआ, 1/2 कटोरी मूंगफली दाने, 1/2 कटोरी नॉयलॉन का साबूदाना, 1-1 कटोरी मक्का और साबूदाना चिप्स, कुछेक मीठी नीम, तलने के लिए तेल, 
 
बघार की सामग्री : एक-दो हरी मिर्च बारीक कटी, आधा चम्मच हल्दी पावडर, एक चम्मच लाल मिर्च पावडर, एक चम्मच धनिया पावडर, एक चम्मच अमचूर पावडर, एक-एक चम्मच राई व जीरा, एक चम्मच खसखस, दो चम्मच ‍पिसी शक्कर, पाव चम्मच हींग पावडर, सौंफ 2 चम्मच, नमक स्वादानुसार। 
 
विधि : सबसे पहले पोहे को एक कढ़ाई में धीमी आंच पर इतना सेंके कि वह कुरकुरा हो जाए। इसके बाद दूसरी कढ़ाई में तेल गरम कर उसमें एक-एक करके मूंगफली, खोपरा स्लाइस, मक्का चिप्स, साबूदाना चिप्स और साबूदाना तलकर अलग निकाल लें। 
 
अब एक बड़ी कढ़ाई में करीब चार बड़ी चम्मच तेल लेकर गर्म करें और उसमें राई-जीरा, मीठी नीम और हरी मिर्च डालकर तल लें। इसके बाद खसखस और अन्य मसाले डालें। इसमें सिंका हुआ पोहा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गैस बंद कर उसमें तली हुई सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें। कुछ ठंडा होने पर नमक और शक्कर व अमचूर पावडर या एक चुटकी टाटरी डालकर ठीक से मिला दें। पूरी तरह ठंडा होने पर इसे एयर टाइट डिब्बे में भर कर रख दें। घर आए मेहमानों का चिवड़े से स्वागत करें।

ALSO READ: diwali food : Crispy चकली कैसे बनाएं, पढ़ें दिवाली रेसिपी में
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख