sawan somwar

इस दशहरे पर ट्राय करें स्पाइसी आलूबड़े, जानें सरल तरीका

Updated: सोमवार, 23 अक्टूबर 2023 (12:01 IST)
स्पाइसी बड़ा 

सामग्री : 800 ग्राम आलू, 1 इंच अदरक, 1 छोटा चम्मच राई, 2 छोटा चम्मच चने की दा़ल, 1 छोटा चम्मच उड़द की दाल, 2 छोटा चम्मच नमक, 10-12 हरी मिर्च, 5 प्याज, 250 ग्राम बेसन, 125 ग्राम चावल, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1/4 छोटी चम्मच सोडा, घी तलने के लिए।
 
विधि : सबसे पहले कढ़ाई में घी गर्म कर राई, चने और उड़द की दाल, बारीक कटा प्याज डाल दें। अच्छी तरह भुन जाने पर हरी मिर्च व अदरक का पेस्ट डाल दें। आलू उबालकर मसल लें और उसमें हल्दी और स्वादानुसार नमक मिला लें।
 
इस मिश्रण को 10 मिनट तक हल्की आंच पर भूनें। नीचे उतारकर मध्यम आकार के गोले बना लें। अब बेसन में नमक, सोडा और पहले से भिगाए गए चावल को बारीक पीस लें और बेसन में डालकर घोल लें। आलू के गोलों को बेसन में लपेटकर गर्म घी में हल्का सुनहरा होने तक तलें। अब गरमा-गरम आलूबड़ों को हरी चटनी के साथ पेश करें। 

ALSO READ: Dussehra Recipes: इस दशहरे पर बनाएं ये 3 खास नमकीन डिशेज, नोट करें रेसिपी

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

अगला लेख