dharma sangrah

बारिश में मन लुभाए चटपटे हरियाले ढोकले

Updated: गुरुवार, 13 जुलाई 2017 (16:00 IST)
सामग्री :

 
250 ग्राम (हरे चने के दाने), एक बड़ी कटोरी दही, एक कटोरी चावल का आटा, एक चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, एक चम्मच मीठा सोडा, एक चम्मच सौंफ, नमक-मिर्च स्वादानुसार, 
 
छौंक की सामग्री :

1-2 हरी मिर्च बारीक कटी, एक बड़ा चम्मच तेल, एक चम्मच राई,  मीठा नीम 5-7 पत्ते, थोड़ी-शकर, हरा धनिया बारीक कटा।
 
विधि :
 
सबसे पहले हरे चने को धोकर मिक्सी में बारीक पीस लें। फिर उसमें चावल का आटा मिलाएं और दही में घोलकर 4-5 घंटे के लिए रख दें, ताकि उसमें अच्छी तरह खमीर उठ सके। जब खमीर उठ जाए, तब अदरक-लहसुन का पेस्ट, सौंफ, नमक, मिर्च और मीठा सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें। 
 
तत्पश्चात एक थाली या बर्तन में तेल लगाकर उसमें घोल डालें और करीब 30-35 मिनट तक भाप में पकाएं। थोड़ी देर बाद बीच में चाकू लगाकर देख लें। अगर चाकू में मिश्रण  न चिपके तो समझ जाएं कि वो अच्छी तरह भाप में पक गए है। अब आंच से उतार लें और ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काट लें। 
 
अब एक कड़ाही में तेल गरम करके राई तड़काएं, उसमें मीठा नीम और शकर डालें और थोड़ा-सा पान‍ी डालकर उसे उबाल लें। थोड़ा ठंडा होने पर यह बघार ढोकलों पर चारों तरफ फैलाएं और हरे धनिए से सजाकर तली हरी मिर्च या हरी चटनी के साथ सर्व करें। 
 
नोट : ढोकले भाप में पकने तक हरी मिर्च तलकर और उस पर नमक बुरका कर अलग प्लेट में रख लें। इसी प्रकार हरी चटनी भी तैयार कर लें।  
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

अगला लेख