Hanuman Chalisa
✕

संक्रांति खिचड़ी विशेष : लाजवाब मटर-गोभी की बंगाली खिचड़ी

Updated: मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (14:28 IST)
सामग्री : 
250 ग्राम बासमती चावल, 2 मध्यम आकार के आलू, 100 ग्राम मूंग की दाल, एक फूल गोभी (छोटे साइज में), 100 ग्राम मटर दाना, 
 
खिचड़ी के लिए मसाला सामग्री : 1 टुकड़ा अदरक, 2 हरी मिर्च, आधा चम्मच हल्दी, थोड़ी-सी शक्कर, 2 खड़ी लाल मिर्च, आधा चम्मच जीरा, चुटकीभर हींग, 1 टुकड़ा दालचीनी, तेजपान के पत्ते 2, 3 लौंग, 2 छोटी इलायची, एक बड़ा चम्मच देशी घी, स्वादानुसार नमक, घी में तले हुए कुछेक काजू के टुकड़ें, हरा धनिया।
 
विधि : 
सबसे पहले चावल दो-तीन बार पानी बदल कर हाथ से मसलकर धो लें। अब आलू को छीलकर लंबे टुकड़ों में काट लें। फूल गोभी को भी बड़े-बड़े टुकड़ों में काट कर रख लें। अदरक कद्दूकस कर लें और हरी मिर्च काटकर रख लें।
 
अब एक कड़ाही में मूंग की दाल को धीमी आंच पर गुलाबी होने तक भून लें। भूनते समय घी न डालें। अब इसमें घी, खड़ी लाल मिर्च, जीरा एवं हींग को छोड़कर बाकी सारी सामग्री और धुले हुए चावल मिलाकर आधा लीटर गरम पानी में धीमी आंच पर पका लें। (पानी अपनी जरूरत के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं) ध्यान रहें कि इसे ढंककर पकाएं। इस दौरान बीच-बीच में चलाती रहे। पूरी तरह पक जाए तो समझ लीजिए की आपकी खिचड़ी तैयार हैं।
 
इसे परोसने से पहले एक अलग बर्तन में घी गर्म करके खड़ी लाल मिर्च, जीरा और हींग का छौंक लगाकर खिचड़ी में ऊपर से डाल दें। अच्छी तरह मिलाएं और हरा धनिया और काजू के टुकड़ें बुरकाकर तैयार लाजवाब बंगाली मटर-गोभी की खिचड़ी गरमा-गरम कढ़ी के साथ पेश करें। 

ALSO READ: कफ, पित्त और वात को दूर करती है मूंग मोगर की पौष्टिक खिचड़ी

ALSO READ: चावल-मूंग दाल की शाही मीठी खिचड़ी

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख