Hanuman Chalisa

बाजरे का खिचड़ा ठंड में क्यों खाते हैं? जानिए कैसे बनता है और क्या हैं फायदे

Updated: सोमवार, 9 जनवरी 2023 (12:08 IST)
Bajare ka Khichda
 


ठंड के दिनों में बाजरा (bajra) अधिक खाया जाता है। इसको खाने के पीछे एक सबसे बड़ा कारण यह है कि बाजरे की तासीर गर्म होती है तथा ठंड में इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद माना जाता है। आजकल बाजार में बाजरे का खिचड़ा (बाजरा का खिचड़ा) कूटा हुआ तैयार मिलता है, उसे सिर्फ घर लाकर बनाना होता हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं बाजरे का खिचड़ा- 
 
सामग्री :
1 कप बाजरे का खिचड़ा, 1/4 कप मूंग की छिलके वाली दाल, 1/2 कप शकर का बूरा, 1 कप दही, थोड़ा-सा नमक, घी आवश्यकतानुसार, पानी।
 
विधि : 
सबसे पहले आप 1 कप बाजरे का कच्चा खिचड़ा ले लें। अब 1/4 कप मूंग की छिलके वाली दाल लेकर उसे साफ करके अच्छे से धो लें। एक कुकर में आवश्यकतानुसार या कम से कम 4-5 कप पानी उबलने के लिए रख दें। पानी उबल जाने पर उसमें छोटा 1/2 चम्मच घी, धुली हुई मूंग की दाल तथा नमक डाल दें। 
 
अब दाल को उबलने दें। 4-5 उबाल आने पर बाजरे का खिचड़ा कुकर में डाल दें तथा उसे निरंतर चलाते हुए 3-4 उबाली ले लें। फिर कुकर को ढक्कन लगा दें तथा 3-4 सीटी लेकर अच्छी तरह से पक जाने दें। लीजिए आपका स्वादिष्ट बाजरे का खिचड़ा तैयार है। 
 
परोसने की विधि : अब कुकर ठंडा होने पर बाजरे को खिचड़े को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर एक प्लेट में बाजरे का खिचड़ा डालें, ऊपर से ज्यादा मात्रा में घी डालें तथा एक कटोरी में दही और अलग से शकर के बूरा एक प्लेट में रखें तथा गरम-गरम बाजरे के खिचड़े के साथ सर्व करें। ठंड के दिनों गरमा-गरम खिचड़े में शकर का बूरा और दही मिलाकर उसका सेवन करें। खाने में लाजबाव यह खिचड़ा आपको बहुत पसंद आएगा। 
 
अब जानिए फायदे-
 
1. बाजरा में डायट्री फाइबर भरपूर मात्रा पाया जाता हैं अत: यह पाचन में लाभकारी तथा कोलेस्ट्रॉल घटाने में भी मददगार माना गया हैं।
 
2. बाजरे में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, अत: सर्दी के दिनों में जोड़ों की समस्या व ऑस्टियोपोरोसिस में बाजरा खाना बेहद लाभकारी माना जाता है। 
 
3. बाजरे में पाए जाने वाले कुछ खास पोषक तत्वों के कारण इसका सेवन मधुमेह या डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। 
 
4. बाजरे का खिचड़ा खाने से सर्दी के दिनों में बाजरा का सेवन शरीर में अंदरूनी गर्माहट बनाए रखने में मददगार होता है। 
 
5. बाजरा में भरपूर मात्रा में मौजूद मैग्नीशियम तथा पोटैशियम दिल तथा शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है। 
 
6. सर्दी के दिनों में बाजरा का प्रयोग मोटापा घटाने तथा वजन कम करने में भी मदद करता है। 

Bajara 


ALSO READ: ठंड में गर्माहट देंगे ये 7 तरह के Yummy सूप

ALSO READ: अच्छी सेहत के लिए ठंड में लड्डू कैसे बनाएं?
लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

अगला लेख