shradh paksha
✕

चटपटा बैंगन का भुर्ता, जिसे देखते ही मुंह में पानी आ जाए...

Updated: शनिवार, 25 नवंबर 2017 (11:28 IST)
सामग्री : 
एक बड़ा भुर्ते का बैंगन, तेल दो बड़े चम्मच, बारीक कटा प्याज आधा कप, बारीक कटी हरीमिर्च 1 टेबल स्पून, बारीक कटा लहसुन 2 टी स्पून, किसा अदरक 1 टी स्पून, टमाटर पिसे आधा कप, हल्दी 1/2 टी स्पून, गरम मसाला पाव टी स्पून, धनिया व जीरे का पावडर 2 टी स्पून, तिल 1 टेबल स्पून, नमक व चीनी स्वादानुसार। अलग से तले प्याज की स्लाइसेस व बारीक कटा हरा धनिया।
 
विधि : 
सबसे पहले बैंगन पर थोड़ा तेल चुपड़कर ओवन में या गैस की लौ पर सेकें, जब तक कि छिलका सिकुड़कर बैंगन नरम न हो जाए। बीच-बीच में घुमाते रहें ताकि चारों तरफ से पक जाए। 
 
भुना बैंगन एक थाली में रखकर उस पर पतीला ढांक दें ताकि उसका छिलका आसानी से उतर जाए। 5-10 मिनट पश्चात छिलका उतारकर इसे मैश करें। अब गरम तेल में प्याज लाल होने तक भूनें। उसमें हरीमिर्च, लहसुन, अदरक और टमाटर मिलाकर थोड़ा और भूनकर हल्दी, गरम मसाला, धनिया, जीरा पावडर और तिल मिला दें। 
 
जब मसाले से तेल छूटने लगे तो मैश किया हुआ बैंगन, नमक और चीनी मिला दें। तैयार भुर्ते पर तली प्याज व हरा धनिया डालें और पेश करें।

 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख