suvichar

मटन जैसे स्वाद वाली 5 सब्जियां, शाकाहारी हैं तो खाना छोड़ देंगे

Updated: गुरुवार, 20 जुलाई 2023 (17:04 IST)
Veg Mutton: यदि आप शाकाहारी हैं और आप यह जानना चाहते हैं कि मटन का स्वाद कैसा होता है, वह भी बगैर मटन खाएं तो आप खा सकते हैं मटन जैसे स्वाद वाली 5 सब्जियां। हालांकि यदि आप पक्के शाकाहारी हैं तो निश्चित ही ये सब्जियां कभी नहीं खाएंगे। इन सब्जियों को यदि अच्छे मसाले या मटन मसाले के साथ बनाया जाए तो आप इसे खाकर हैरान रह जाएंगे। मटन खाना भूल जाएंगे।
 
कटहल : यह एक ऐसी सब्जी है जिसे खाने पर यह मटन की तरह लगती है। कटहल के अंदर कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जैसे, विटामिन ए, सी, थायमिन, पोटेशियम, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और जिंक आदि। इसमें खूब सारा फाइबर पाया जाता है। 
 
मशरूम : यह आपको चिकन का स्वाद देगा। इसे आप आमलेट, बिरयानी और मटन की तरह भी बना सकते हैं। मशरूम में विटामिन बी, डी, पोटैशियम, कॉपर, आयरन और सेलेनियम भरपूर मात्रा में होता है। यह मांसपेशियों की सक्रियता और याददाश्त बढ़ाने में बेहद फायदेमंद होता है।
सोयाबीन की बड़ी : सोयाबीन की बड़ी को आप मिट्टी की हांडी में बनाएंगे तो मजा आ जाएगा। इसे पानी में भिगोकर कर बनाते है। पानी में थोड़ा नमक और नींबू का रस डाल दें और फिर बड़ियों का पानी निकालकर उसे सभी तरह के मसालों के साथ हांडी में पकाएं। प्याज और लहसुन को उपयोग करते हुए इसे कच्ची घानी के सरसों के तेल में बगार लगाएं। हालांकि बड़ियां सोयाबीन के अलावा कई तरह की होती है।
 
ऑल की सब्जी : इसे सुरन भाजी और जिमीकंद भी कहते हैं। इसे भी आप सोयाबीन की बड़ी की तरह बनाकर मटन जैसे स्वाद का मजा ले सकते हैं। 
 
कटरुआ : यूपी के पीलीभीत के जंगलों में यह सब्जी उगाई जाती है। इसका दाम तकरीबन 1000-1500 रुपये किलो के बीच होता है। इसे शाकाहारियों का मटन भी कहा जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पकाने का तरीका हूबहू नॉनवेज की तरह ही होता है। इसमें कई तरह के प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि यदि आलू और पनीर को भी मटन की तरह की पकाया जाए तो वह भी मटन का स्वाद देते हैं। खाते वक्त ऐसे लगता है कि मटन खा रहे हैं। इसके अलावा बाजार में और भी कई तरह की सब्जियां होती हैं तो मटन का स्वाद देती हैं। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

अगला लेख