kalsarpa dosh calculator
✕

होली के व्यंजन : रंगबिरंगी आलू कचोरी

Updated: गुरुवार, 5 मार्च 2015 (13:38 IST)
कवर सामग्री : 
 
1 कप मैदा, 3 कप सूजी (बारीक), 2 बड़ा चम्मच तेल, चुटकीभर मीठा पीला रंग, दूध अंदाज से, 1/2 चम्मच नमक, तलने के लिए तेल। 

कचोरी की भरावन सामग्री : 
 
250 ग्राम आलू (उबले व मैश किए हुए),  2 छोटे चम्मच दरदरी सौंफ, 2 हरी मिर्च कद्दूकस की हुई, लाल मिर्च पावडर, अमचूर पावडर, चाट मसाला, अदरक (एक टुकड़ा कद्दूकस), नमक स्वादानुसार। 
 
कचोरी बनाने की सरल विधि : 
 
सबसे पहले सूजी और मैदा छानकर उसमें नमक, मीठा रंग व तेल मिलाकर दूध की सहायता से सख्त गूंथ लें। तत्पश्चात आलू में सभी मसाले मिलाएं और मिश्रण को एकसार कर लें। 
 
अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर उसे बेले और आलू मसाला भरकर कचोरियां तैयार कर लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करके धीमी आंच पर कचोरियों को सुनहरी और कुरकुरी होने तक तल लें।

अब गरमा-गरम रंगबिरंगी आलू कचोरी हरी चटनी और मीठी चटनी के साथ पेश करें। 
 
ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा