suvichar

खस्ता आलू कचोरी बनाने की सरल विधि...

Updated: शुक्रवार, 22 जून 2018 (16:42 IST)
भरावन सामग्री : 
 
250 ग्राम आलू (उबले व मैश किए हुए),  2 छोटे चम्मच दरदरी सौंफ, 2 हरी मिर्च कद्दूकस की हुई, लाल मिर्च पावडर, अमचूर पावडर, चाट मसाला, अदरक (एक टुकड़ा कद्दूकस), नमक स्वादानुसार। 
 
कवर सामग्री : 
 
1 कप मैदा, 3 कप सूजी (बारीक), 2 बड़ा चम्मच तेल, चुटकीभर मीठा पीला रंग, दूध अंदाज से, 1/2 चम्मच नमक, तलने के लिए तेल। 
 
कचोरी बनाने की सरल विधि : 
 
सबसे पहले सूजी और मैदा छानकर उसमें नमक, मीठा रंग व तेल मिलाकर दूध की सहायता से सख्त गूंथ लें। तत्पश्चात आलू में सभी मसाले मिलाएं और मिश्रण को एकसार कर लें। 
 
अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर उसे बेले और आलू मसाला भरकर कचोरियां तैयार कर लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करके धीमी आंच पर कचोरियों को सुनहरी और कुरकुरी होने तक तल लें। अब गरमा-गरम रंगबिरंगी आलू कचोरी हरी चटनी और मीठी चटनी के साथ पेश करें।

ALSO READ: खस-खस इलायची की ठंडाई (देखें वीडियो)...
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख