dharma sangrah
✕

4 प्रकार के मैथी पराठे बनाएं, स्वाद और सेहत पाएं

Written By WD
Updated: शनिवार, 14 जनवरी 2017 (17:18 IST)
1 मेथी पराठा - यह सामान्य मेथी का पराठा है, जो खास तौर से सर्दी के मौसम में मध्यप्रदेश के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी बनाया जाता है। सामान्य मसालों और गेहूं के आटे के साथ इसे बनाया जाता है। इसके लिए लगने वाली सामग्री - 

 
अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
अदरक - पिसा हुआ, स्वादनुसार 
लहसुन - पिसा हुआ, स्वादनुसार 
नमक - स्वादनुसार 

विधि ‍-  गेहूं के आटे में बेसन और बारीक कटी हुई मेैथी डालक सभी मसाले मिलाएं और आटा गूंथ लें। आटा गूंथते समय इसमें जरा सा तेल भी डाल लें। अब इसकी लोईयां बनाकर पराठे बनाएं और तवे पर सेकें। दोनों तरफ हल्का सा सिकने पर तेल लगाएं और फिर से सेकें। सही तरीके से सिकने पर चटनी, अचार या सब्जी के साथ परोसें।

2  मेैथी का थेपला -  मेैथी के पराठे बनाने का यह तरीका गुजरात में अपनाया जाता है। इसे बनाने में लगभग वही सामग्री प्रयोग की जाती है, जो सामान्य मेैथी का पराठा बनाने में प्रयोग की जाती है। बस इसमें कुछ सामग्र‍ियों को अतिरिक्त रूप से मिलाया जाता है, जिनमें दही और शक्कर प्रमुख हैं। 

 
आवश्यक सामग्री - गेहूं का आटा - 1 कप ,  बेसन - 1/4 कप,   मेैथी - 1/2 कप,  दही - 1/4 कप,  तेल - 1/4 कप , धनियां - 1/2 चम्मच, नमक - स्वादनुसार,  अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच,  लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच,  हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - गेहूं के आटे को बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, अजवायन, कटी हुई मैथी, दही, शकर और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। अब पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिए और इसे  कुछ समय के लिए ढंककर रख दीजिए। 
 
अब हाथ पर थोड़ा-सा तेल लगाकर आटे को मसल कर चिकना किजिए और लोई बनाकर इसे गोल आकार में पतला बेल लीजिए। गरम तवे पर थोडा़ सा तेल डालकर चारों ओर फैलाएं और थेपला को तवे पर डाल दीजिए। जब यह थोड़ा सिक जाए तो पलट दीजिए और तेल लगाइए। अब थेपला को पलटकर दूसरी ओर भी तेल लगाएं। अब हल्की आंच पर इसे सेकें और सिके हुए मैथी थेपला को गर्मागर्म परोसें।

3 बाजरा मैथी पराठा - गुजरात के कुछ क्षेत्रों में मैथी का पराठा बनाते समय विशेष रूप से बाजरे का आटा, दही और शकर का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में भी मेथी के पराठे में बाजरे का आटा मिलाया जाता है, लेकिन यहां शकर का प्रयोग नहीं होता।

 
सामग्री : बाजरा - एक कप,  मैथी की पत्ति‍यां, लहसुन- किसा या पिसा हुआ, दही - एक चम्मच, चीज - आधा चम्मच, हल्दी - जरा सी , कसूरी  मैथी - एक चौथाई कप , धनिया पाउडर - तीन चम्मच , एक कटा हुआ टमाटर और नमक आवश्यकता अनुसार।
विधि : मेैथी एवं लहसुन में नमक डालकर एक साथ मिला लें। अब इसमें बाजरे का आटा, दही और गर्म पानी मिलाकर गूंथ लें। फिर हल्दी ,कसूरी  मैथी पाउडर, चीज एवं कटा हुआ टमाटर मिलाएं और आटे को चार भागों में बांटकर इसकी रोटियां बनाएं, अब इसे तवे पर हल्का तेल डालकर सेक लें।

4 मैथी के पराठे बनाते समय मैथी को दो तरीकों से आटे में मिलाया जा सकता है। आप चाहें तो  मैथी को बारीक काटकर आटे में मिला दीजिए। या फिर  मैथी, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को एक साथ पीसकर आटे में मिलाकर गूंथ सकते हैं।

 
इसमें अपने स्वादनुसार सूखे मसाले जैसे - लाल मिर्च, हल्दी, जीरा, नमक, अमचूर आदि मिला सकते हैं। इसके अलावा पराठे बनाने की विधि‍ एक समान ही होगी।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख