Hanuman Chalisa
✕

चटपटा तिरंगा राइस पुलाव (देखें वीडियो)

Updated: शनिवार, 12 अगस्त 2017 (14:55 IST)
सामग्री : 
 
2 कटोरी बासमती चावल, 50 ग्राम आलू, 50 ग्राम गाजर, 50 ग्राम फूलगोभी, 50 ग्राम हरी मटर, 50 ग्राम शिमला मिर्च, 50 ग्राम पनीर, 3 प्याज, हरा धनिया, टमाटर स्लाइस, टूटी-फ्रूटी, तेल, नमक। 
 
प्यूरी के लिए मसाला सामग्री- लहसुन की 5 कलियां, 4-5 लालमिर्च, अदरक का टुकड़ा, 1 चम्मच खड़ा धनिया, आधा चम्मच जीरा सभी को एकसाथ पीस लीजिए। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले पनीर, आलू, प्याज, शिमला मिर्च, गोभी को काटकर फ्राय कर लें। अब गाजर व मटर को उबालें। चावल में नमक डालकर पकाइए व पकने के बाद इनके 3 भाग करें। 
 
एक भाग में खाने वाला हरा रंग, एक में मीठा पीला रंग व एक भाग को सफेद ही रहने दें। हरे चावल में हरे मटर, शिमला मिर्च, पीले चावल में गाजर व टूटी-फ्रूटी और आलू डालिए। 
 
सफेद चावल में पनीर, गोभी व प्याज डालिए। कड़ाही में तेल गर्म कर पिसे मसाले को 5 मिनट तक भूनें व तीनों प्रकार के चावल में डाल दें। बाउल में तैयार लाजवाब तिरंगे पुलाव को हरा धनिया डालकर सर्व करें।

(देखें वीडियो) 
 
 

 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

अगला लेख