Hanuman Chalisa
✕

लाजवाब चटपटा तिरंगा ढोकला (देखें वीडियो)

Updated: शनिवार, 12 अगस्त 2017 (14:42 IST)
सामग्री
 
3 कटोरी चावल, 2 कटोरी चना दाल, 1 कटोरी उड़द दाल, लाल, हरा, पीला खाने का रंग, 3 चम्मच इनो पावडर, 3 चम्मच नमक, 12 चम्मच शकर, 12 चम्मच तेल, बघारने के लिए राई, कुछ मीठा नीम के पत्ते।
 
विधि 
 
* सबसे पहले चावल, चना दाल और उड़द दाल को 2 घंटे पानी में भिगो लें। अच्छी तरह भीगने के बाद तीनों को मिक्सी में पीस लें। इस मिश्रण को एकसाथ मिला लें। 
 
* अब घोल के 3 भाग करें और उसमें नमक, शकर व इनो पावडर को अच्छी तरह मिक्स करें। 
 
* इस घोल को फिर 3 भागों में डिवाइड करें। एक भाग में लाल, दूसरे में हरा और तीसरे में पीला रंग मिलाएं। 
 
* अब कुकर में अंदाजे से इतना पानी भरें कि मिश्रण भरे पॉट में पानी न भरे। 
 
* पॉट को ग्रीस कर उसमें सबसे पहले हरे रंग का घोल डालें और 2 मिनट गर्म होने दें। इसके बाद लाल और फिर आखिरी में पीले रंग का घोल डालें। 
 
* इस पॉट को कुकर में रखकर ढक्कन लगा दें। तेज आंच में 15 मिनट तक पकाएं। 
 
* ठंडा होने पर इसे निकालकर चाकू से काट लें और एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म कर उसमें राई, मीठा नीम डालकर ढोकला बघार लें। इसे गर्मागर्म हरी चटनी के साथ सर्व करें। 
 
नोट : जब भी कुकर में ढोकला बनाएं तो कुकर की सीटी निकाल दें। 
 
(देखें वीडियो) 

 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

अगला लेख