विधि : प्याज, गोभी, बीन, गाजर लंबे-लंबे काट लें। मटर छील लें। अदरक लंबी-लंबी काट लें। हरी मिर्च की दो फाँक कर लें। गोभी, बीन, गाजर, आलू एकसाथ उबाल लें।
उबले आलू भी लंबे-लंबे पतले काट लें।
अब एक कड़ाही में मक्खन डालें। मक्खन गर्म होने पर प्याज डालें, 3-4 मिनट सेंकने के पश्चात शिमला मिर्च (लंबी काटकर), अदरक, हरी मिर्च डालें। 3-4 मिनट बाद बाकी सारी सब्जी डालकर, ऊपर से नमक-मिर्च डालें। 5 मिनट भूनकर उतार लें।
तैयार वेजीटेबल दो प्याजा को गरमा-गरम चपाती के साथ सर्व करें।