biodatamaker
✕

कारगिल में पाकिस्तान के कितने सैनिक मारे गए और तब क्या हुआ था पाक में?

Published: मंगलवार, 25 जुलाई 2023 (16:42 IST)
Kargil War 1999: पाकिस्तान द्वारा कारगिल में भारतीय पहाड़ी क्षेत्रों पर कब्जा करने के कारण 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध हुआ था। उस समय पाकिस्तान में नवाज शरीफ की सरकार थी और भारत में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल वेदप्रकाश मलिक थे तो पाकिस्तान में जनरल परवेज मुशर्रफ।
 
फ़रवरी 1999 में नवाज़ शरीफ और अटल बिहारी वाजपेयी के बीच लाहौर में एक समझौता हुआ था जिसके मुताबिक दोनों देशों ने बातचीत के जरिए एक नए रिश्ते की शुरुआत करने की प्रतिबद्धता दिखाई थी। इसी के तहत समजौता एक्सप्रेस ट्रेन भी चलाई गई थी परंतु भारत का क्या पता था कि इस समजौते की आड़ में पाकिस्तान कारगिल में कुछ और ही खेल खेल रहा था जिसका पता 3 मई को चला और 8 मई को कारगिल युद्ध की नींव पड़ी।
 
करीब 3 महीने चले इस युद्ध में भारत के 562 जवान शहीद हुए और 1363 अन्य घायल हुए थे, जबकि पाकिस्तान के अधिकृत आंकड़ों के अनुसार 600 से ज्यादा सैनिक मारे गए और जबकि 1500 से अधिक घायल हुए। अनाधिकृत आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान के 3000 सैनिकों के मारे जाने की बात कही जाती है। कई सूत्रों से यह ज्ञात हुआ कि पाकिस्तान के 3 हजार से ज्यादा सैनिक और इतने ही आतंकी मारे गए थे।
 
इस युद्ध को भारत में 'ऑपरेशन विजय' और पाकिस्तान में 'ऑपरेशन कोह-ए-पैमा' यानी 'ऑपरेशन पर्वतारोहण' का नाम दिया गया।
 
कारगिल युद्ध में पाकिस्तान की बुरी तरह हार के कारण वहां पर तख्ता पलट हो गया। परवेज मुशर्रफ ने देश की कमान अपने हाथों में ले ली। कारगिल युद्ध को पाकिस्तान के चार जनरलों ने मिल कर अंजाम दिया था। तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ, मेजर जनरल जावेद हसन, जनरल अजीज ख़ान और जनरल महमूद अहमद।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख