Daily Horoscope
✕

काश... अपने साथि‍यों की जगह मैं देश के लिए शहीद हो गया होता!

Updated: गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (13:07 IST)
कारगि‍ल में कई भारतीय जांबाजों ने अपने प्राणों का बलि‍दान दिया। लेकिन जीत के बाद जो लौटकर घर आए उनका संघर्ष और बलि‍दान भी कम नहीं था।

एक ऐसी ही कहानी है 61 वर्षीय सेवानिवृत्त कैप्टन वली मोहम्मद की। आइए सुनते हैं उनकी कहानी, उन्‍हीं की जुबानी।

कैप्‍टन मोहम्‍मद वली ने मीडि‍या को बताया...

1999 मेरी जिंदगी का सबसे अहम साल था। मैं सिलीगुड़ी सिकना में पदस्थ था। शाम का वक्‍त था ठीक इसी दौरान इंजीनियरिंग सेवा बटालियन को सूचना मिली कि लेह क्षेत्र में तैनाती की गई है, हम तत्काल रवाना हो गए।
कारगिल पहाड़ियों में 6454 पोस्ट पर तैनाती की गई। पहाड़ियों की ऊंचाइयां दिल दहला देने वाली थीं।

ऐसी ही पहाड़ियों में फुटपाथ, पगडंडियां और रास्ते बनाए। लगभग एक माह में रात और दिन का पता नहीं चला। सूचना मिलते ही हमारी बटालियन में शामिल एक अधिकारी और नौ साथी पूरी तरह जुट गए। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। गोलीबारियों के बीच जान जोखिम में थी। लगातार विषम परिस्थितियों में सिर्फ इस देश की धरती को बचाने और सीना तानकर दुश्मनों को जवाब देने का मकसद था।

मोहम्‍मद वली ने बताया कि उस दौरान बच्चे छोटे थे। दो बेटे और एक बेटी। पत्नी सकीना से मिले एक साल हो गया था। उस वक्त मेरे पिता मोहम्मद नासीर व मां रुकैया उम्रदराज हो रहे थे। उनकी सेहत की भी चिंता थी।

जब लड़ाई के लिए निकला तो माता-पिता ने उन्हें सेहत का ध्यान रखने और देश के लिए कुछ भी कर गुजरने की नसीहत दी थी।

युद्ध का वो वक्‍त बहुत मुश्‍क‍िलभरा था। लेकिन मन रोमांचित भी था। तकलीफ यह थी कि उस वक्त हमारे कई साथी शहीद हो चुके थे। मोहम्‍मद वली ने बताया कि इन दिनों कैप्टन रैंक से सेवानिवृत्त जिंदगी बिता रहा हूं। बेटी की शादी हो गई। दोनों बेटे सेना में जाना चाहते थे, परंतु मेडिकल फिटनेस नहीं बन पाया।

कैप्‍टन वली का कहना है काश, मेरे साथियों की जगह मैं शहीद हो जाता। अभी भी समाचारों में पाकिस्तान की कायराना हरकत को देखता हूं तो यहीं कहूंगा कि पाकिस्तान भरोसे लायक नहीं है। सीजफायर में भी फायरिंग करना उसकी पुरानी आदत है। माता-पिता चल बसे हैं। उन्हें सुकून था कि बेटे ने देश सेवा की और अमानत के तौर पर प्रशंसा पत्र लाया है।

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

नवरात्रि पर्व के अवसर पर अहमदाबाद में मैथिली ठाकुर ने जमाया रंग, CM भूपेंद्र पटेल ने दी गायिका को दी शुभकामनाएं

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

अगला लेख