Daily Horoscope
✕

नया साल, रहेगा घोटालों के नाम

भ्रष्टाचारियों की आएगी शामत

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (23:53 IST)
ND

सन ् 2010 महँगाई की मार के साथ-साथ मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, राम-जन्मभूमि पर महत्वपूर्ण फैसले, देश की जनता के शांतिपूर्ण रूख, 26 नवंबर के आतंकवादियों को सजा न मिलने, प्रधानमंत्री की बढ़ती मुश्किलें, संसद नहीं चलने, सोने-चाँदी के भावों में बेलगाम होने के लिए जाना जाएगा। दूसरी तरफ बिहार में कांग्रेस के साथ अन्य दलों का सफाया यह साबित करता है कि अब भारत की जनता मौन रहकर अपना गुस्सा उतारती है।

लेकिन सत्तादल की पार्टी को फिर भी शर्मवाली बात नहीं लगती। आइए देखें ग्रहों की जुबानी क्या कहता है आनेवाला साल 2011। देश की बागडोर दिल्ली की सियासत से चलती है। दिल्ली में 1 जनवरी 2011 को सूर्योदय के समय धनु लग्न सिंह नवांश व वृश्चिक राशि है। मंगल सूर्य व लग्न शुक्र के नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा में है तो शुक्र गुरु के विशाखा नक्षत्र में है।

ND
चन्द्र शनि में नक्षत्र परिवर्तन है तो राहु केतु में भी नक्षत्र परिवर्तन योग है। गुरु बुध अपने नक्षत्र में है। इधर गुरु शनि में समसप्तक योग बन रहा है। ग्रहों की उक्त स्थिति के मद्देनजर वर्ष लग्न में शनि की महादशा में बुध का अन्तर चल रहा है। शनि चन्द्र के नक्षत्र में है और चन्द्र नीच का है।

चन्द्र अष्टमेश है। बुध दशम राजनीति के भाव में है वहीं सप्तमेश भी है जो दैनिक व्यवसाय भाव का भी स्वामी है। अतः स्पष्ट है कि राजनीति में किसी महिला के द्वारा भांडाफोड़ होकर कई राजनेता-व्यापारी भी घेरे में आएगें। बुध दिमाग व बुद्धि का करक है अतः बुद्धिजीवी भी नहीं बच पाएगें।

ND
सूर्य मंगल व लग्न भी शुक्र के नक्षत्र में है जो अर्थ का कारक है अतः धन के मामलों में घोटाला ही मुख्य मुद्दा रहेगा। राहु, केतु के नक्षत्र में है व केतु राहु के नक्षत्र में है इस प्रकार देखा जाए तो आने वाला साल भी भारी घोटालों का रहेगा।

गुरु शनि का समसप्तक योग न्यायपालिका के लिए अतिउत्तम रहेगा। शनि दण्डात्मक कार्य करता है तो गुरु न्याय के प्रति सजग रहता हैं। न्यायपालिका सख्त रहेगी लेकिन दशम भाव में शनि के होने से सत्तापक्ष लाचार नजर आएगा। वर्तमान में शनि की महादशा में अन्तर बुध का होने से राजनीतिज्ञों में खलबली मची रहेगी।

गुरु चतुर्थ भाव में स्वराशि मीन का है जो जलतत्व की राशि में है। अतः जनता मूकदर्शक नजर आएगी। न्याय व्यवस्था उत्तम होकर सख्ती दिखाएगी। सूर्य मंगल ग्रहण योग में है निश्चय ही आने वाला साल सत्तापक्ष के लिए कठिनाईयों भरा रहेगा।

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल