dharma sangrah
✕

मलेशिया एक खूबसूरत शहर

Written By WD
Updated: शनिवार, 25 अक्टूबर 2008 (15:37 IST)
WDWD
मलेशिया एक ऐसा देश है जिसके द्वीप प्राकृतिक खूबसूरती से ओ त- प्रोत हैं। मलेशिया प्रायद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित पेनांग राज्य में स्वयं पेनांग द्वीप और मुख्य द्वीप की भूपट्टी है। पूर्व की सिलिकॉन घाटी के नाम से विख्यात पेनांग में सूर्य की रोशनी बिखरी रहती है और यहाँ धूप सेंकने, आराम करने और थकान दूर करने का अपना ही मजा है।

चाइना टाउन पेनांग का चहल-पहलवाला अनूठा क्षेत्र है। चीनी, हिंदू मंदिर और मस्जिद यहाँ स्थित हैं। श्री मरियम्मन मंदिर में हिंदू देवी-देवता की प्रतिमाएँ प्रतिष्ठित हैं और इसकी भव्यता देखने लायक है ।

कुआलालंपु र
झिलमिलाती रोशनी और बागों का शहर कुआलालंपुर मलेशिया की राजधानी है। यह शहर व्यापार, वाणिज्य, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी और पर्यटन के क्षेत्र में उन्नतशील है। हजारों पर्यटक इस रंग-बिरंगे शहर में आते हैं, जहाँ एक तरफ प्राचीनता के रूप देखे जा सकते हैं तो दूसरी तरफ आधुनिकता के आसार भी नजर आते हैं। यहाँ पेट्रोनस ट्‍विन टावर विश्व की सबसे ऊँची इमारत है, जिस पर इसे नाज है। घटनाक्रम से भरपूर कुआलालंपुर में चारों तरफ उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिलता है।

WDWD
मेलक्का
विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के लिए मशहूर मेलक्का को मलेशिया का ऐतिहासिक शहर माना जाता है। अनूठे जादुई आकर्षक स्मारकों, महलों के कारण इसे ऐतिहासिक नगर कहा जाता है। सेंट पॉल का चर्च, पुर्तगाली बस्ती, सेंट जॉन किला के मकबरे दर्शनीय स्थल हैं। शहर के पुराने भाग की इमारतों की दरारों, नुक्कड़ और किनारों में यहाँ का इतिहास समाया हुआ है। जौंकर्स स्ट्रीट में प्राचीन इतिहास का खजाना भरा हुआ है।

सबाह एवं सारावाक
सबाह एवं सारावाक मलेशिया के द ो खूबसूरत राज्य हैं, जो वर्षा पर आधारित जंगलों से भरे हुए हैं। वहाँ कलकल बहती नदियाँ हैं, गुफाएँ हैं और उष्ण कटिबंधीय द्वीप हैं। यह मौजमस्ती, जोश, भावावेग, आनंद लेने का स्थान है। रफलेशिया यहाँ का सबसे खूबसूरत फूल है जो यहाँ के सौंदर्य पर चार चाँद लगा देता है। आर्किड और फर्न की विश्व की सबसे खूबसूरत प्रजातियाँ यहाँ पाई जाती हैं। सबाह में माउंट किनाबलू पर चढ़ने का रास्ता मन को रोमांचित कर देता है। सबाह में संग्रहालय, मस्जिदें, उद्यान एवं अभयारण्य हैं ।

कैसे पहुँचे ं
सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से मलेशिया पहुँच सकते हैं। कलिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मलेशिया का सबसे प्रसिद्ध हवाई अड्डा है।
Show comments

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

व्हाइट स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा, किलर पोज देख फैंस हुए दीवाने

Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में 'कजीना' बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'