ramcharitmanas
✕

भारतीय पर्यटकों को खूब भा रहा है वियतनाम, यहां भारतीयों के पैसे हो जाते हैं कई गुना

कश्मीर घूमने से भी कम खर्च में घूम सकते हैं यह देश

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 9 जुलाई 2024 (13:56 IST)
Vietnam Travel Plan
 
विदेश घूमना हर किसी की तमन्ना होती है, लेकिन अक्सर लोग बजट की सोच कर प्लान नहीं कर पाते। आइए आपको ऐसे एक देश के बारे में बताते हैं, जो कश्मीर के खर्च में घूम सकते हैं। 

अगर कश्मीर घूमने की बात की जाए तो 10 दिन की कश्मीर ट्रिप के लिए आपको करीब 50 से 80 हजार रुपये खर्च करने होते हैं। अगर हम आपसे कहें कि इतने बजट में आप विदेश का ट्रिप भी कर सकते हैं। जी हाँ वियतनाम आप इससे भी कम खर्च में घूम सकते हैं। भारत के एक हजार रुपये तीन लाख वियतनामी डोंग के बराबर होते हैं। जानते हैं कि वहां रहने-खाने और घूमने में कितने रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं?ALSO READ: बारिश के मौसम में घूमना पसंद करते हैं तो इन जगहों पर मिलेगा बरसात का असली मज़ा

वियतनाम आने-जाने का खर्च?
सबसे पहले सवाल उठता है कि वियतनाम आने-जाने में कितने रुपये खर्च हो सकते हैं? दरअसल, सामान्य दिनों में दिल्ली से वियतनाम की फ्लाइट 12 से 15 हजार के बीच मिल जाती है। अगर यही फ्लाइट काफी दिन पहले प्लान की जाए तो इसके दाम काफी कम हो सकते हैं। ऐसे में आपको वियतनाम आने-जाने की फ्लाइट 20 से 22 हजार रुपये में मिल सकती है। फ्लाइट सर्च करते वक्त यह बात जरूर ध्यान रखें कि उसे हमेशा इनकॉग्निटो मोड में ही सर्च करना चाहिए, नहीं तो फ्लाइट के रेट तेजी से बढ़ने का डर रहता है।

वियतनाम में होटल का खर्च?
वियतनाम में आपको सभी तरह के होटल्स आसानी से मिल जाते हैं। बजट होटल से लेकर लक्सरी होटल तक आपको विकल्प मिल जाते हैं। पहले से बुकिंग करवाना अच्छा ऑप्शन है।

वियतनाम में कौन-कौन से घूमने के ठिकाने?
दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित वियतनाम बेहद खूबसूरत देश है। यहां आप हा लॉन्ग बे जा सकते हैं, जिसका नजारा आपका दिल जीत लेगा। यहां मौजूद गुफाएं आपको नया एक्सपीरियंस देंगी। अगर शोर-शराबे से दूर प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं तो सापा आपके लिए बेस्ट प्लेस है। वियतनाम का इतिहास जानने के तलबगार हैं तो क्यू ची सुरंगों का रुख कर सकते हैं।  इसके अलावा बोटिंग से लेकर ट्रैकिंग आदि का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो बा बा नेशनल पार्क जा सकते हैं। 

वियतनाम में खाने-पीने का खर्च?
अगर आप वियतनाम में खाने-पीने के ठिकाने ढूंढ रहे हैं तो आपको बजट और लग्जरी दोनों तरह के ऑप्शन मिल जाते हैं। अगर आप बजट फ्रेंडली फूड ढूंढ रहे हैं तो स्ट्रीट फूड का रुख कर सकते हैं। वहीं, जो डे थाम, फाम न्गु लाओ और बुई विएन के आसपास सस्ते रेस्तरां भी मिल जाते हैं, जिससे आपकी जेब पर एक्स्ट्रा बोझ नहीं पड़ता है।

 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख