dharma sangrah
✕

न्यू ईयर पर घूमने के लिए चाहे जिस भी जगह को चुनें, ये ट्रैवलिंग ट्रिक्स आपके काम आएंगे

Updated: सोमवार, 17 दिसंबर 2018 (14:13 IST)
आमतौर पर जब भी घूमने के लिए अपने शहर से कहीं बाहर जाना होता है,तो एक बड़ा काम होता है सामान की पैकिंग करना। ये काम और भी मुश्किल हो जाता है जब 2-3 दिन नहीं बल्कि ज्यादा दिनों के लिए घूमने जाने का प्लान हो। ऐसे में अगर आप थोड़ा स्मार्ट तरह से सामान को जमाए तो कम जगह में भी सभी जरूरी सामान रख पाएंगे और सामान को व्यवस्थित पैक कर पाएंगे। 
 
आइए, जानते हैं ऐसे कुछ ट्रैवलिंग ट्रिक्स जो आपको सामान कि पैकिंग में मदद करेंगे -    
 
1. सूटकेस व बैग में अपने कपड़ों को फोल्ड करने की बजाय, उन्हें रोल करके रख सकते है, इससे कम जगह में ज्यादा कपड़े जम जाएंगे।
 
2 अगर आप थोड़े ज्यादा दिनों के लिए वेकेशन के लिए जा रही है, और बहुत ज्यादा कपड़े रख कर ले जाना संभव नहीं हो, तो आप प्रत्येक बॉटम वेयर के साथ दो शर्ट व टॉप्स व कुर्ते रखें। ऐसे में कम कपड़ों में भी आप अलग-अलग लुक कैरी कर पाएंगी।   
 
3 दो-तीन जोड़ी जूते व चप्पल रखने है, तो सबसे वजनदार वाला पेयर आप पहन ले, जिससे कि आपका बैग भारी न हो। अब बचे हुए जूते व चप्पल को पेपर में लपेटने की बजाय शावर कैप या शू बैग में डालकर रखें। 
 
4 अगर आप सामान रोलिंग लगेज ले कर जाने वाले है, तो सबसे भारी चीज़ सबसे नीचे यानी व्हील्स की ओर रखें। ऐसा करने से वेट डिस्ट्रिब्यूशन बराबर रहेगा और सामान इधर-उधर नहीं होगा, साथ ही आपको लगेज ले जाने में भी आसानी होगी। 
 
5 मेकअप व ऐसा कोई भी सामान जो लिक्विड हो, जिसके लीकेज होने की संभावना हो, तो उसे पारदर्शी पाउच में पैक कीजिए। इससे बैग के अंदर का दूसरा सामान खराब नहीं होगा।

Show comments

Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में 'कजीना' बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख