ramcharitmanas
✕

बारिश में राजस्थान घूमने का है मन तो ये हैं बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशंस

बरसात में राजस्थान की ये जगहें हो जाती हैं हरी-भरी और खूबसूरत

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 19 दिसंबर 2024 (15:16 IST)
Rajasthan in Monsoon

राजस्थान अरावली पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है और यहां घूमने के लिहाज के कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी मौजूद हैं। राजस्थान में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जो मानसून यानी बारिश के मौसम में और भी खूबसूरत नजर आती हैं।
राजस्थान अपनी संस्कृति धरोहरों, ऐतिहासिक इमारतों और असाधारण प्राकृतिक सुन्दरता की वजह से हमेशा से टूरिस्ट अट्रेक्शन रहा है।

यहां कई ऐतिहासिक धरोहर यूनेस्को की हेरीटेज साइट लिस्ट में आती हैं। यहां कुछ स्मारक तो भारत के सबसे खूबसूरत धरोहरों की सूची में आते हैं। भले ही राजस्थान एक गर्म क्षेत्र है पर मानसून के दौरान इसकी नेचुरल ब्यूटी और बढ़ जाती है। राजशाही ठाठ और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध राजस्थान की कुछ जगह मानसून में ज्यादा खूबसूरत और अट्रैक्टिव नजर आती हैं। उदयपुर, जोधपुर, जयपुर और जैसलमेर राजस्थान में पर्यटन के केंद्र। आज हम आपको राजस्थान की चर्चित मानसून टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
ALSO READ: ये हैं हिमाचल प्रदेश के अनछुए पर्यटन स्थल जहां कम खर्च में उठा सकते हैं प्रकृति का लुत्फ़


 बूंदी
रिमझिम बारिश के बीच अद्भुत जगहों को देखना चाहते हैं तो आपको बूंदी का रुख करना चाहिए। नेचुरल ब्यूटी से घिरा बूंदी बारिश के दौरान ट्रैवल पसंद लोगों के फेवरेट डेस्टिनेशन की लिस्ट में आ जाता है। यहां बूंदी पैलेस के अलावा तारागढ़ किला भी देखने लायक है।

चित्तौड़गढ़
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में मौजूद चित्तौड़गढ़ किले की खूबसूरती बारिश के समय देखने लायक होती है। इस किले में गौमुख कुंड भी है जो बरसात में और ज्यादा अट्रैक्टिव हो जाता है। ये एक धार्मिक स्थल भी है क्योंकि यहां शिवलिंग भी स्थापित है। सालों साल यहां पानी भरा रहता है और हरियाली से घिरी इस जगह की नेचुरल ब्यूटी बेहद अट्रैक्टिव लगती है। आप चित्तौड़गढ़ के पास भैंसरगढ़ वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी भी विजिट कर सकते हैं।

माउंट आबू
राजस्थान की हनीमून डेस्टिनेशन कहे जाने वाला माउंट आबू को बारिश के दौरान जन्नत से कम नहीं लगता है। बारिश में इसकी खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां की झील का पानी और वातावरण देख क्र ही आप यहां कई खूबसूरती के दीवाने हो जायेंगे। यहां दिलवाड़ा जैन मंदिर, रॉक व्यू प्वाइंट आदि देखने लायक हैं।

पुष्कर
राजस्थान का पुष्कर अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और झीलों के लिए फेमस है। मानसून के समय इन झीलों का नजारा देखने लायक होता है। रिमझिम बारिश के बीच ये सुन्दरता देखने लायक होती है। आप यहां ऊंट की सवारी के साथ लोकल मार्किट से शापिंग का आनंद ले सकते हैं। बारिश के सीजन में पुष्कर की यात्रा करके आप जन्नत की फीलिंग ले सकते हैं।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आधी रात को हुआ दर्दनाक हादसा, सुबह खून से लथपथ मिले संजय गुप्ता, सोता रहा परिवार

पोंगल 2027 पर दुनियाभर में रिलीज होगी आर्या की फिल्म 'वेट्टुवम', पा. रंजीत ने किया बड़ा ऐलान

संजय गुप्ता: 'आतिश' से 'कांटे' और 'जिंदा' तक... विदेशी सिनेमा का जुनून, संजय दत्त से दोस्ती और अपनी सिनेमाई दुनिया रचने वाले निर्देशक

संजय गुप्ता के निधन के बाद वायरल हुआ आखिरी पोस्ट, अंडरवर्ल्ड से मिली धमकियों का किया था खुलासा

बेटियों के अधिकार और सम्मान का संदेश देती लघु‍ फिल्म 'कोथला' की हुई स्पेशल स्क्रीनिंग, शशि थरूर समेत कई दिग्गजों ने रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख