Daily Horoscope
✕

घूमने-फिरने के शौकीन दोस्तों को न्यू ईयर पर कोई गिफ्ट देना है? तो ये चीजें हैं बड़े काम की...

Updated: शनिवार, 15 दिसंबर 2018 (17:20 IST)
नए साल की शुभकामनाएं तो लोग एक-दूसरे को देते ही है, लेकिन अगर आपका कोई दोस्त आपके ज्यादा करीब है, जिसके साथ आपने कई यात्राएं की है या ऐसा कोई करीबी जो घूमने-फिरने का शौकीन है, तो इस न्यू ईयर पर उन्हें आप कोई ऐसा तोहफा दे सकते हैं, जो सफर के दौरान उनके काम आ सके और जिसे वे ट्रैवल करते हुए हमेशा अपने साथ ले जा सके।
 
आइए, जानते हैं ऐसे ही कुछ गिफ्ट के बारे में जो आपके घूमने-फिरने के शौकीन दोस्त को बहुत पसंद आएगे -    
 
1 सनग्लासेज
 
सनग्लासेज केवल आपको स्टाइलिश ही नहीं दिखाते बल्कि सफर के दौरान आपकी आंखों को धूल-मिट्टी और तेज धूप से सुरक्षित भी रखते है। ट्रैवलिंग में अच्छे क्वालिटी के सनग्लासेस बहुत काम आते हैं।
 
2 फ्लास्क
 
सफर के दौरान फ्लास्क भी बहुत काम आता है, जिसमें आप चाय, कॉफी, पानी, सूप व अन्य कुछ भी भर सकते है। यदि पहाड़ी इलाकों व किसी ठंडी जगह पर सफर कर रहे हो, तब इसकी बहुत जरूरत पड़ती है।
 
3 स्विस आर्मी नाइफ
 
सफर के दौरान स्विस आर्मी नाइफ बहुत काम आते है। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद ट्रैवल बैग का टैग काटना हो या कोई फल काटना हो, ये  नाइफ कई जगहों पर काम आ सकती है।
 
4 लकड़ी जलाने वाला स्टोव
 
सफर के दौरान ये स्टोव भी बहुत मददगार साबित होते है। ठंडी जगह पर इन्हें सर्दी से बचने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, साथ ही इन्हें खाना-पकाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। छोटे साइज के स्टोव आसानी से कहीं भी कैरी किए जा सकते हैं।

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख