• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. पर्यटन
  4. »
  5. देश-विदेश
Written By WD

अहमदाबाद के दर्शनीय स्थल

अहमदाबाद
WDWD
नवरात्रि का त्योहार भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस रंग-बिरंगे त्योहार के भिन्न रूप को देखने के लिए आइए गुजरात चलते हैं। गुजरात के विश्व प्रसिद्ध शहर अहमदाबाद, जिसे मैनचेस्टर ऑफ ईस्ट भी कहते हैं, वहाँ पर नवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है।

इस शहर में विशेष संग्रहालय हैं। केलिको संग्रहालय में हस्तशिल्प प्रदर्शित किए गए हैं।
अहमदपुर मांडवी में आकर्षण के मुख्य केंद्र हैं बिच, रिसोर्ट।
अहमदाबाद के इतिहास के बारे में जानना चाहते हैं तो वहाँ के प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय में देख सकते हैं। यह संग्रहालय कंकरिया में स्थित ह
साबरमती में स्थित गाँधी आश्रम विश्व प्रसिद्ध है

WDWD
पर्यटन स्थल

अडालाज वाव, साबरमती गाँधी आश्रम, लोथल, पटन, नाल सरोवर, गाँधीनगर, मोधेरा जैसे स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।

कैसे पहुँचें अहमदाबाद

हवाई जहाज से- भारतीय एयरलाइंस अहमदाबाद को मुंबई, दिल्ली, बैंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता से सीधे जोड़ती है।
रेलमार्ग - देश के प्राय: सभी बड़े शहरों मुंबई, दिल्ली, बैंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, वाराणसी से सीधे पहुँच सकते है।

राजमार्ग -वडोदरा से अहमदाबाद 113 किलोमीटर और माउंट आबू से 228 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। राजस्थान के उदयपुर से यह 252 किलोमीटर तो मुंबई से 545 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ से दिल्ली 1076 किलोमीटर दूर है। अहमदाबाद से मोधेरा 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

स्थानीय वाहन
यातायात के लिए टैक्सी, ऑटोरिक्शा एवं बसें उपलब्ध हैं।