Hanuman Chalisa
✕

हिन्द के इतिहास का स्वर्णिम दिवस- 15 अगस्त

Updated: सोमवार, 14 अगस्त 2017 (17:30 IST)
आज का दिन!
हिन्द के इतिहास का
सबसे सुनहरा दिवस प्यारा!
आज का दिन!
 
देश मेरा! जो धरा पर
था प्रखर मार्तण्ड सा।
पर ग्रसित था
गहन कारा में अंधेरे की।
पराश्रित था, विवश था,
काटकर बंधन,
इसे आजाद करने को,
सपूतों ने यहां पर,
प्राण की बाजी लगा दी।
देश की परतंत्रता को, तोड़ने को,
अनगिनत वीरों ने, अपनी,
बलि चढ़ा दी। 
 
आज के ही दिन।
तिमिर की कोख से
झेलकर के क्रांति की
वह प्रसव पीड़ा,
फिर उगा था सूर्य
आजादी का नभ में
फिर मिला था हमें
वापस देश अपना।
 
आज के दिन!
उन शहीदों को जरा
हम याद कर लें।
दें उन्हें श्रद्धा-सुमन,
कुछ प्रार्थना, फरियाद कर लें।
उन शहीदों को,
जरा हम याद कर लें।
 
आज का दिन!
गर्व और गौरव भरा है।
आज आजादी का जन्मोत्सव यहां पर।
आज इस स्वर्णिम दिवस पर,
पास आओ।
सब सिमट जाओ!
बनो सब एक!
 
दो वचन!
हम प्राण देकर भी
बचाएंगे यहां की एकता को,
हम कभी बंटने न देंगे,
देश को, इंसानियत को,
वास्ता है अन्न का, जल का हमें, हम चुकाएंगे
धरा-ऋण प्राण देकर।
 
साभार - बच्चो देश तुम्हारा 
 
वंदे मातरम
 

 
लेखक के बारे में
श्रीमती इन्दु पाराशर
रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर, बी.एड, संस्कृत-को विद। ब्राह्मण इंटरनेशनल महिला अध्यक्ष, राज्यस्तरीय श्रेष्ठ नवाचारी शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित। कई पुस्तकें प्रकाशित.... और पढ़ें
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख