Bhai Dooj
✕

78th independence day 2024: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जाएं घूमने, भारत में है वो सबकुछ जो नहीं मिलेगा किसी दूसरे देश में

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 12 अगस्त 2024 (11:58 IST)
15 august independence day: इस बार 15 अगस्त पर आप आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं क्योंकि 15 अगस्त की छुट्टी है। इसके बाद आपको बस 16 एवं 17 अगस्त की छुट्टी लेना है। यदि 5 डे वर्किंग है तो 16 अगस्त की ही छुट्टी लेना होगी। इसके बाद 18 अगस्त को रविवार है और 19 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार। इस तरह आपको 5 दिनों की एक साथ छुट्टी मिल जाएगी। इस दौरान आप देश के किसी भी कोने में घूमकर आ सकते हैं। आपको विदेश जाने की जरूरत नहीं क्योंकि विदेश में जो है उससे कहीं ज्यादा खूबसूत हमारे देश में है।ALSO READ: ये हैं हिमाचल प्रदेश के अनछुए पर्यटन स्थल जहां कम खर्च में उठा सकते हैं प्रकृति का लुत्फ़
 
1. पर्वतों की सैर : भारत में हिमालय और ऊंचे-ऊंचे अन्य पर्वत है। इतने ऊंचे पर्वत जो विश्‍व में कहीं नहीं देखने को मिलेंगे। माउंट एवरेस्ट के बाद भारत में कंचनजंगा, नंदादेवी, नंगा पहाड़ का नंबर आता है और इसी के समानांतर अन्य कई पहाड़ हैं। यह सभी पर्वत हमारे लिए संतरी की तरह खड़े हैं। यदि आप सबसे खतरानक और ऊंचे पहाड़ों की सैर करना चाहते हैं तो चले जाएं उत्तराखंड, हिमाचल, कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल। हालांकि सामान्य पहाड़ों की सैर के लिए हर राज्य में हिल स्टेशन हैं।
 
प्रमुख 11 रोमांचक हिल स्टेशन : 1.लेह (लद्दाख), 2.श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर), 3.शिमला और मनाली (हिमाचल), 4.नैनीताल (उत्तराखंड), 5.शिलॉन्ग (मेघालय), 6.दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल), 7- मुन्नार (केरल), 8 ऊंटी (तमिलनाडु), 9.कुनूर (तमिलनाडु), 10.माऊंट आबू (राजस्थान), 11.पचमढ़ी (मध्यप्रदेश)।
 
2. रेगिस्तान : भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेगिस्तान है। राजस्थान के हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में है रेगिस्तान। इसे थार रेगिस्तान कहते हैं जिसका 61 प्रतिशत भाग भारत में और बाकी पाकिस्तान में है। भारत में यह गुजरात, हरियाणा और पंजाब की सीमाओं तक फैला है। इसके अलावा गुजरात का कच्छ का रण जिसके रेगिस्तान को सपेद नमक का रेगिस्तान कहते हैं।
 
3. बर्फबारी बर्फ के क्षेत्र : योरप, रशिया या ध्रुवों पर जमी बर्फ को देखने के लिए लोग टूर प्लान करते हैं लेकिन आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं भारत में कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, लद्दाख, सिक्किम, अरुणाचल चले जाएं वहां पर बर्फ का आनंद उठा सकते हैं। यहां की बर्फबारी जरूर देखें। हमारे देश में स्विट्जरलैंड से कहीं ज्यादा अच्‍छी जगहें हैं। ALSO READ: Tour & travels: भारत के 6 खास समुद्रीय पर्यटन स्थल, गर्मी में एडवेंचर का लें मजा
 
गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर, सोनमर्ग कश्मीर, उत्तरी सिक्किम सिक्किम, मनाली एवं रोहतांग पास हिमाचल प्रदेश, नैनीताल उत्तराखंड, लद्दाख, औली उत्तराखंड, पटनीटॉप जम्मू और कश्मीर, मुनस्यारी उत्तराखंड, शिमला हिमाचल प्रदेश, डलहौजी हिमाचल प्रदेश, तवांग अरुणाचल प्रदेश, कटाओ सिक्किम, अल्मोड़ा उत्तराखंड, नारकंडा हिमाचल प्रदेश आदि जगहों पर खूब बर्फ गिरती है।
 
4. जंगल : भारत में सबसे भयानक और घने जंगलों की संख्या भी कम नहीं है, जैसे सुंदरवन बंगाल, कान्हा किसली मध्यप्रदेश, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड, पन्ना टाइगर रिजर्व मध्यप्रदेश, बांधवगढ़ मध्यप्रदेश, सरिस्का और रणथम्भौर राजस्थान, गिरवन गुजरात, बांदीपुर नेशनल पार्क कर्नाटक, काजीरंगा राष्ट्रीय अभयारण्य असम, अबूझामड़ छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार के जंगल आदि सैंकड़ों जंगल है। आपको जंगल की सैर करने के लिए अफ्रीका जाने की जरूरत नहीं।
 
5. समुद्री तट: भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जिसके तीन ओर समुद्र है और जिसकी हजारों किलोमीटर की तट रेखा है। यहां गोवा से लेकर केरल और बंगाल से लेकर तमिलनाडु तक हजारों बीचेस हैं। भारत के एक और बंगाल की खाड़ी, दूसरी ओर अरब की खाड़ी जिसे सिंधु सागर कहते हैं और तीसरी ओर हिन्द महासागर है। इन क्षेत्रों में हजारों टापू या द्वीप हैं, जहां जाकर रोमांच का अनुभव होगा। गोवा, महाराष्‍ट्र तमिलनाडु, ओड़िसा, केरल, आंध्रप्रदेश, पश्‍चिम बंगाल, कर्नाटक और गुजरात राज्य में आप समुद्र का आनंद ले सकते हैं।
 
6. मंदिर और तीर्थ स्थल : यहां पर हजारों ऐसे प्राचीन मंदिर है जिन्हें देखकर आप दांतों तले अंगुलियां दबा लेंगे। जैसे कैलाश मंदिर, कोणार्क का मंदिर, जगन्नाथ का मंदिर, मीनाक्षी मंदिर आदि। इसके साथ ही हजारों ऐसे चमत्कारिक मंदिर है जिनके चमत्कार को आज तक विज्ञान भी सिद्ध नहीं कर पाया है। जैसे कालभैरव का मंदिर, तिरुपति बालाजी मंदिर, सबरीमाला मंदिर, कामाख्या मंदिर, जगन्नाथ मंदिर आदि। इसी के साथ कई चमत्कारिक स्थान भी है। तीर्थ स्थलों में चार धाम, ज्योतिर्लिंग, शक्तिपीठ और सप्तपुरी की यात्रा कर सकते हैं।
7. नदियां : भारत में दुनिया की सबसे ज्यादा नदियां बहती हैं। यह अनगिनत नदियों का देश है तभी तो कहते हैं कि गोदी में खेलती है जिसकी हजारों नदियां। गंगा, यमुना, सिंधु, झेलम, कृष्णा, कावेरी, गोदावरी, गोमती, महानदी, नर्मदा, क्षिप्रा, सरयू और ब्रह्मपुत्र ये तो बड़ी नदियां हैं परंतु इनकी सहायक नदियां हजारों हैं।
 
8. बारिश : दुनिया में सर्वाधिक बारिश भारत में ही होती है। भारत में भी यदि आप बारिश का आनंद लेना चाहते हैं तो मेघालय चले जाएं वहां पर चेरापूंजी और मॉसिनराम में 12 माह बारिश होती है।
 
9. झरने : यदि आप झरनों को देखने का शौक रखते हैं तो भारत में आपको हजारों ऐसे झरने मिल जाएंगे जो दुनिया में नहीं देखने को नहीं मिलेंगे। विश्‍व के सबसे बड़े झरने भारत में ही हैं। जैसे दूधसागर, कुंचिकल, बरेहीपानी, लांगशियांग, नोहकालीकई आदि। इसी के साथ धुआंधार, तलाकोना, चचाई चित्रकूट का झरना देखकर दंग रह जाएंगे।ALSO READ: IRCTC लेकर आया है जगन्नाथ पुरी जाने के लिए खास टूरिंग पैकेज, जानिए कैसा रहेगा प्लान
 
10. रहस्यमयी गुफाएं : भारत में बहुत सारी प्राचीन गुफाएं हैं, जैसे बाघ की गुफाएं, अजंता- एलोरा की गुफाएं, एलीफेंटा की गुफाएं और भीम बेटका की गुफाएं आदि हजारों गुफाएं हैं जिन्हें देखने का रोमांच है। इसकी के साथ ही दुनिया की सबसे लंबी और गहरी गुफाओं को देखना हो तो आप मेघालय चलें जाएं। वहां हजारों प्राकृति गुफाओं को देखने दूर दूर से लोग आते हैं।
 
भारत एक ऐसा देश है जिसमें सभी देशों की प्रकृति समाई हुई है। यदि आप समुद्र देखना चाहते हैं तो भारत के तीन ओर क्षेत्र में हजारों समुद्री तट हैं। यदि आप रेगिस्तान देखने चाहते हैं तो भारत में दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तान में से एक है। पहाड़ों की बात करें तो विश्‍व के सबसे ऊंचे पहाड़ भारत में ही है। इसी प्रकार विश्‍व के भयानक जंगल भी यहां देखे जा सकते हैं। तीर्थ स्‍थलों की भरमार है। ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों के लिए भारत सबसे आदर्श स्थान है।ALSO READ: IRCTC का दिव्य दक्षिण यात्रा टूर पैकेज, दो ज्योतिर्लिंगों के साथ घूमें दक्षिण भारत की इतनी सारी जगह
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

सीएम धामी का बड़ा ऐलान, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30% और सहकारिता में 33% आरक्षण

LIVE: अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप को बड़ा झटका, सीनेट में डेमोक्रेट्स को बहुमत

फ्लोरिडा में पिया डांडिया ने मारी बाजी, अमेरिकी संसद पहुंचकर रचा इतिहास; क्या है भारत कनेक्शन?

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

US Midterm Election: अमेरिका में ट्रंप को तगड़ा झटका, संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स भारी; जानें क्या बोले राष्ट्रपति?

अगला लेख