sawan somwar

स्वतंत्रता दिवस पर कविता : सबसे प्यारा दिन

Updated: बुधवार, 12 अगस्त 2020 (17:32 IST)
Independence Day 2020
 
आज का दिन!
हिन्द के इतिहास का
सबसे सुनहरा दिवस प्यारा!
आज का दिन!
 
देश मेरा! जो धरा पर
था प्रखर मार्तण्ड सा।
पर ग्रसित था
गहन कारा में अंधेरे की।
पराश्रित था, विवश था,
काटकर बंधन,
इसे आजाद करने को,
सपूतों ने यहां पर,
प्राण की बाजी लगा दी।
देश की परतंत्रता को, तोड़ने को,
अनगिनत वीरों ने, अपनी,
बलि चढ़ा दी। 
 
आज के ही दिन।
तिमिर की कोख से
झेलकर के क्रांति की
वह प्रसव पीड़ा,
फिर उगा था सूर्य
आजादी का नभ में
फिर मिला था हमें
वापस देश अपना।
 
आज के दिन!
उन शहीदों को जरा
हम याद कर लें।
दें उन्हें श्रद्धा-सुमन,
कुछ प्रार्थना, फरियाद कर लें।
उन शहीदों को,
जरा हम याद कर लें।
 
आज का दिन!
गर्व और गौरव भरा है।
आज आजादी का जन्मोत्सव यहां पर।
आज इस स्वर्णिम दिवस पर,
पास आओ।
सब सिमट जाओ!
बनो सब एक!
 
दो वचन!
हम प्राण देकर भी
बचाएंगे यहां की एकता को,
हम कभी बंटने न देंगे,
देश को, इंसानियत को,
वास्ता है अन्न का, जल का हमें, हम चुकाएंगे
धरा-ऋण प्राण देकर।
 
साभार - बच्चो देश तुम्हारा 
 
वंदे मातरम

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

Air India Flight : फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के पायलट के डोप टेस्ट पर एयर इंडिया ने कहा- रिपोर्ट नहीं मिली, टिप्पणी की स्थिति में नहीं

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

मेरठ में CM योगी के कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अहमदाबाद में कफ सिरप का बड़ा रैकेट पकड़ा गया, SOG क्राइम ब्रांच ने 60 रुपए लाख का माल जब्त किया

क्या स्वस्थ रहने के लिए 8 घंटे सोना सच में जरूरी है?

अगला लेख