sundarkand

आजादी का अमृत महोत्सव: संस्कृति मंत्रालय की अनूठी पहल, आप भी ले सकते हैं भाग

Updated: शनिवार, 14 अगस्त 2021 (14:27 IST)
भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर संपूर्ण भारतवर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। इस महोत्सव के तहत जन भागीदारी बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संस्कृति मंत्रालय द्वारा एक ऐसी ही अनूठी पहल शुरू की गई है ताकि सभी भारतीयों में गर्व और एकता की भावना भरी जाए।
 
 
कैसे भागीदार बन सकते हैं आप?
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों को राष्ट्रगान गाने और वेबसाइट www.RASHTRAGAAN.IN पर वीडियो अपलोड करने के लिए आमंत्रित किया गया है। अपलोड किए गए राष्ट्रगान का संकलन कर 15 अगस्त को लाइव दिखाया जाएगा।
 
केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए लोगों से राष्ट्रगान गाने और रिकॉर्ड करने का आह्वान करते हुए खुद का, राष्ट्रगान गाते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया। केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जताई कि दुनियाभर में बसे भारतीय इस आयोजन में भाग ले सकेंगे और उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक भागीदारी करने का भी आह्वान किया।
 
उल्लेखनीय है कि आजादी का अमृत महोत्सव इस साल 12 मार्च को महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम से 15 अगस्त, 2022 को देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ तक 75 सप्ताह की उलटी गिनती के साथ शुरू किया गया था। तब से, जम्मू-कश्मीर से लेकर पुडुचेरी और गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर तक पूरे देश में अमृत महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
 
 
पीएम मोदी ने की थी घोषणा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 25 जुलाई को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में इस पहल की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री ने कहा था, “संस्कृति मंत्रालय की ओर से यह प्रयास है कि अधिक से अधिक संख्या में भारतीय एक साथ राष्ट्रगान गाएं। इसके लिए एक वेबसाइट भी बनाई गई है- राष्ट्रगानडॉटइन (Rashtragan.in)। इस वेबसाइट की मदद से आप राष्ट्रगान को प्रस्तुत कर सकते हैं और इसे रिकॉर्ड कर सकते हैं, और इस तरह इस अभियान से जुड़ सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि आप इस नई पहल से खुद को जोड़ेंगे।”

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

राम मंदिर में नियम हुए सख्त, अब मशीनें करेंगी चढ़ावे की गिनती, वेबसाइट पर दिखेगा रोजाना का हिसाब

अयोध्या राम मंदिर में सुरक्षा में बड़ी सेंध, हैकर ने कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी VVIP दर्शन पास, जांच शुरू

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम

अगला लेख