dharma sangrah
✕

जय जय हिन्दुस्तान हमारा

Written By WD
Updated: सोमवार, 11 अगस्त 2008 (14:37 IST)
WDWD
मजरूह सुल्ता नपुरी
चमका बनके अम्न का तारा
प्रेम की धरती देश हमारा
जय जय हिन्दुस्तान हमारा
जय जय हिन्दुस्तान हमारा

अम्न के दुश्मन जंग के बेटे भूल गए हर चाल
एटम बम से जा टकराया वीर जवाहर लाल
दुनिया ने इक साथ पुकारा जय जय हिन्दुस्तान

जंग के हाथों कितनी चूड़ियाँ हो गईं चकनाचूर
मिल जाता बारूद में कितनी मांगों का सि ंदूर
तुझसे है श्रृंगार हमारा जय जय हिन्दुस्तान

धरती माता झूम रही है भूली दुनिया जंग
क्या पीले, क्या गोरे काले मिल गए तीनों रंग
झंडा ऊँचा रहे हमारा जय जय हिन्दुस्तान

चमका बन के अम्न का तारा
जय जय हिन्दुस्तान हमारा ।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया