1. लाइफ स्‍टाइल
  2. दिवस विशेष
  3. आज का दिन
  4. When and why is International Nurses Day celebrated
Last Updated : मंगलवार, 12 मई 2026 (09:40 IST)

International Nurses Day 2026: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? जानें 2026 की थीम

इंटरनेशनल नर्सिंग डे पर मानवता के प्रति सजग और मरीजों की देखभाल करती नर्सों का चित्र
antarraashtreey nars divas 2026: 12 मई को हर साल दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। यह दिन न केवल नर्सों के अद्भुत योगदान को मान्यता देने के लिए है, बल्कि यह आधुनिक नर्सिंग के संगठित और पेशेवर स्वरूप की शुरुआत करने वाली महान महिला फ्लोरेंस नाइटिंगेल/ Florence Nightingale की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हमें यह याद दिलाता है कि नर्सिंग केवल पेशा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का प्रतीक है। इस दिन नर्सों को सम्मान देना और उनके योगदान को स्वीकार करना बेहद जरूरी है।ALSO READ: Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां
 
1. फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिन
2. नर्सों के प्रति कृतज्ञता
3. जागरूकता और सम्मान
4. एक खास परंपरा: 'फ्लोरेंस नाइटिंगेल मेडल'
5. उत्सव के तरीके
6. अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस थीम 2026
 

1. फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिन

यह दिन आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल (Florence Nightingale) की याद में चुना गया है। उनका जन्म 12 मई, 1820 को हुआ था। उन्होंने नर्सिंग को एक पेशा ही नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक आधार और सम्मानजनक दर्जा दिलाने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
 

2. नर्सों के प्रति कृतज्ञता

अस्पतालों में डॉक्टर इलाज की योजना बनाते हैं, लेकिन उस योजना को 24 घंटे लागू करना और मरीज की हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखना नर्सों का काम होता है। उनकी कड़ी मेहनत, धैर्य और सेवा भाव को सराहने के लिए यह दिन मनाया जाता है।
 

3. जागरूकता और सम्मान

वैश्विक मान्यता: इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स (ICN) 1965 से इस दिन को मना रहा है। हर साल इस दिन के लिए एक विशेष 'थीम' रखी जाती है, जो नर्सों के सामने आने वाली चुनौतियों और स्वास्थ्य प्रणाली में सुधारों पर केंद्रित होती है।
 

4. एक खास परंपरा: 'फ्लोरेंस नाइटिंगेल मेडल'

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस का उद्देश्य नर्सों की मेहनत, समर्पण और मरीजों के प्रति उनकी निष्ठा को समाज के सामने लाना है। नर्सिंग केवल पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा और जीवन बचाने की मिशाल है। इस दिन अस्पतालों और नर्सिंग संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, इस अवसर पर दुनिया भर में उत्कृष्ट सेवा देने वाली नर्सों को सम्मानित किया जाता है और नए नर्सिंग पेशेवरों को प्रेरित किया जाता है।। भारत में भी राष्ट्रपति द्वारा 'नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार' प्रदान किए जाते हैं, जो नर्सिंग के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है।

 

5. उत्सव के तरीके

 
* अस्पतालों और नर्सिंग संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित करना।
* नर्सों को सम्मानित करना।
* स्वास्थ्य शिक्षा और जागरूकता अभियान चलाना।
* बच्चों और युवाओं को नर्सिंग पेशे के महत्व से अवगत कराना।
 

6. अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस थीम 2026

 
इस बार 12 मई 2026 को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day) की थीम 'हमारी नर्सें। हमारा भविष्य। सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं।' (Our Nurses. Our Future. Empowered Nurses Save Lives) तय की गई है। जिसका अर्थ स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने हेतु नर्सों को सम्मान और अधिकार तथा बेहतर उपकरण देने पर जोर देती है।
 
'नर्सें स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ होती हैं। यदि डॉक्टर किसी बीमारी का इलाज करते हैं, तो नर्सें उस व्यक्ति का इलाज करती हैं जो उस बीमारी से जूझ रहा है।'
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Florence Nightingales: 12 मई जयंती विशेष: फ्लोरेंस नाइटिंगेल की कहानी क्या है?
लेखक के बारे में
वेबदुनिया फीचर टीम
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें