biodatamaker

International Picnic Day : विश्व पिकनिक दिवस आज, जानें इतिहास

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 18 जून 2024 (13:39 IST)
International Picnic Day
 
Highlights 
 
विश्व पिकनिक दिवस आज।  
विश्व पिकनिक दिवस क्यों जरूरी हैं।  
विश्व पिकनिक दिवस के बारे में जानें।  
 
International Picnic Day: विश्व पिकनिक दिवस हर साल 18 जून को मनाया जाता है। आपको बता दें कि पिकनिक शब्द फ्रेंच भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है प्रकृति के बीच बैठकर भोजन या नाश्ता करना।  
 
अक्सर बहुत लोगों को पिकनिक मनाने और नेचर के बीच जाना ज्यादा पसंद होता हैं, और बहुत ही ख़ुशी और मन से सभी इसको एन्जॉय भी करते हैं।  वैसे भी पिकनिक का नाम सुनते ही बच्चे हो या बड़ें सभी के चेहरे पर ख़ुशी नज़र आती हैं। तथा यही स्माइल तब और बड़ी सी हो जाती है, जब हम सचमुच ही पिकनिक पर जाने के लिए तैयारी करते हैं। 
 
बता दें कि दुनियाभर में हर साल मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय पिकनिक दिवस को मनाने की शुरुआत 18 जून को फ्रांसीसी क्रांति के दौरान हुई थी और उस ज़माने में बाहर जाकर एक प्रकार का अनौपचारिक भोजन किया जाता था। अतः ऐसा भी कहा जाता है कि फ्रांस रेवोल्यूशन के बाद ही  पिकनिक का ट्रेंड काफी प्रचलन में आया और इसे पूरी दुनिया में अपना लिया गया है। 
 
पिकनिक इतिहास की नज़र से : यदि इस दिन के इतिहास पर नज़र डालें तो हम देखेंगे कि 19वीं शताब्दी में इंग्लैंड की पिकनिक बहुत ही मशहूर हुई थी, जब वहां होने वाले सामाजिक अवसरों पर खाने-पीने की कई चीजों को शामिल किया गया। फिर कुछ ही वर्षों में पिकनिक आम लोगों के बीच गैदरिंग बन गई। 
 
पुर्तगाल में तो पिकनिक पर सन 2009 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। माना जाता है कि पिकनिक में उस दौरान 22 हजार 232 लोग शामिल हुए थे, उस समय पहले तो सभी लोगों को काउंट किया गया और इसके बाद उनके हाथों पर बैंड भी लगाया गया था, जिससे कि सभी लोगों की सही गिनती हो सके और कोई छूट न जाए। तथा यह सबसे बड़ी पिकनिक का रिकॉर्ड भी माना जाता हैं।  
 
बस तभी से भारत सहित दुनियाभर में अपने दोस्तों, परिवार और जान-पहचान वाले लोगों के साथ प्रकृति के बीच जाकर आरामदायक पिकनिक का आंनद लेना शुरू हुआ और वर्तमान समय में तो लोग पिकनिक के दीवाने हो चुके हैं जो कि जगह-जगह की यात्रा, तथा धार्मिक स्थानों पर जाकर प्राकृतिक जगहों के बीच मस्ती करते हैं और पिकनिक का लुफ्त उठाते हैं, जिसकी तैयारी भी जोर-शोर से कुछ दिनों पहले शुरू की जाती हैं और जिसमें प्रकृति के हरियाली के बीच चादर बिछाकर एकसाथ बैठकर खान-पान और पिकनिक के साथ-साथ आउटडोर गेम्स का भी मज़ा लेते हैं। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

अगला लेख