Daily Horoscope

International Day Of Peace: अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस आज, जानें इतिहास और 2024 की थीम

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 21 सितम्बर 2024 (12:07 IST)
International Day of Peace
 
Highlights 
 
21 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस।
अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का इतिहास।
क्यों मनाया जाता है विश्‍व शांति दिवस।

ALSO READ: World Alzheimer's Day: विश्व अल्जाइमर दिवस आज, जानें इतिहास, लक्षण, कारण और उपाय
 
International Day Of Peace : वर्ष 2024 में 21 सितंबर, दिन शनिवार को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जा रहा है। दुनियाभर में शांति का संदेश पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने कला, साहित्य, संगीत, सिनेमा और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियों को शांतिदूत नियुक्त किया हुआ है। 
 
आइए जानते हैं इस दिन के बारे में...
 
इतिहास : अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस दिन मनाने की शुरुआत सन् 1982 से हुई थी, जिसकी थीम 'Right to peace of people' रखी गई थी। 1982 से लेकर 2001 तक यह सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस/ विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाता था, लेकिन सन् 2002 से इसके लिए 21 सितंबर की तारीख निर्धारित कर दी गई। तब से लेकर आज तक हर वर्ष 21 सितंबर के को विश्व शांति दिवस मनाया जाता है। 
 
सफेद कबूतर को शांति का दूत माना जाता है। अत: विश्व शांति दिवस पर सफेद कबूतरों को उड़ाकर शांति का पैगाम दिया जाता है और एक दूसरे से भी शांति कायम रखने की अपेक्षा होती है। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र से लेकर अलग-अलग संगठनों, स्कूलों और कॉलेजों में शांति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।  जीवन का प्रमुख लक्ष्य शांति और खुशी प्राप्त करना है, जिसके लिए मनुष्य निरंतर कर्मशील तो है लेकिन शांति के लिए प्रयासरत नहीं। 
 
पूरा विश्व, समस्त देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। इसी के तहत 21 सितंबर को हर साल पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्य रूप से विश्व स्तर पर शांति बनाए रखने के लिए इस दिवस को मनाए जाने पर मोहर लगी थी, परंतु कहीं भी शांति के हालात नजर नहीं आते। 
 
आपको बता दें कि पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा भारत में विश्व शांति हेतु 5 मूल सिद्धांत दिए गए थे, जिन्हें पंचशील के सिद्धांत कहा गया। 
 
यह 5 सिद्धांत इस प्रकार हैं- 
1. शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की नीति में विश्वास रखना। 
2. एक दूसरे के विरूद्ध आक्रमक कार्यवाही न करना। 
3. एक दूसरे के आंतरिक विषयों में हस्तक्षेप न करना। 
4. एक दूसरे की प्रादेशिक अखंडता और प्रभुसत्ता का सम्मान करना। 
5. समानता और परस्पर लाभ की नीति का पालन करना। अत: इन पांच बिंदुओं का अमल कर पूरे विश्व में शांति कायम रखी जा सकती है।
 
अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की थीम 2024 : Global Peace Day Theme 2024
 
वर्ष 2024 में विश्व/ वैश्विक शांति दिवस की थीम 'शांति की संस्कृति का विकास (Cultivating a Culture of Peace)' तय की गई है। और संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा शांति की संस्कृति पर घोषणा तथा कार्य को अपनाने का एक ऐसा आह्वान, जो शांति को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त और व्यक्तिगत कर्तव्यों को रेखांकित करता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित  वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत  या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख