चैंपियंस ट्रॉफी के पहले एक और खतरनाक खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर
ICC ने न्यूजीलैंड की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में फर्ग्युसन की जगह जैमीसन को मंजूरी दी
Champions Trophy 2024 : घायल तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन (Lokie Ferguson) की जगह काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल करने को आईसीसी की इवेंट तकनीकी समिति ने मंजूरी दे दी। 30 वर्ष के जैमीसन ने 13 वनडे मैच खेले हैं। वह फर्ग्युसन की जगह लेंगे जो दाहिने पैर में चोट के कारण बाहर हैं।
यह बांग्लादेश के खिलाफ सितंबर 2023 में खेले गए मैच के बाद जैमीसन का पहला वनडे मैच होगा। उन्होंने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था।
डॉक्टरों ने उन्हें कमर के स्ट्रेस फ्रेक्चर के कारण एक साल आराम की सलाह दी थी। उन्होंने जनवरी में केंटरबरी के लिए सुपर स्मैश टी20 के जरिए वापसी की। (भाषा)
न्यूजीलैंड टीम :
मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विलयम ओ'रुर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें