dharma sangrah
✕

जोस बटलर ने इंग्लैंड की सीमित ओवरों के प्रारूप की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की

Written By WD Sports Desk
Updated: शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025 (22:10 IST)
जोस बटलर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी ग्रुप मैच के बाद आठ टीमों के टूर्नामेंट से अपनी टीम के बाहर होने की जिम्मेदारी लेते हुए शुक्रवार को इंग्लैंड के सफेद गेंद प्रारूप के कप्तान का पद छोड़ने की घोषणा की।

इंग्लैंड बुधवार को अफगानिस्तान से हारकर चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया। टीम ग्रुप बी में शनिवार को अपने आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी।इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं इंग्लैंड की कप्तानी छोड़ने जा रहा हूं। यह मेरे और टीम के लिए सही फैसला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह बिल्कुल स्पष्ट है। परिणाम की दृष्टि से यह टूर्नामेंट मेरी कप्तानी के लिए महत्वपूर्ण था। जाहिर है पिछले कुछ टूर्नामेंटों में खराब प्रदर्शन के बाद अब दो हार के साथ इस टूर्नामेंट से बाहर होने से मुझे लगता है कि यह शायद मेरे और मेरी कप्तानी के लिए रास्ते के अंत है, यह शर्मनाक है।’’

बटलर ने इयोन मोर्गन के संन्यास के बाद जून 2022 में कप्तानी संभाली और इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया में खेले गये 2022 टी20 विश्व कप में जीत दिलाई।

उनके कार्यकाल में टीम अपने 50 ओवर और टी20 विश्व कप खिताब का बचाव करने में असफल रही। भारत में 2023 में 50 ओवर का विश्व कप में इंग्लैंड अफगानिस्तान और श्रीलंका से हारने के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने में असफल रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘ ब्रेंडन के हाल ही में सीमित ओवरों की टीम से जुड़ने से मैं वास्तव में उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित था। मैं टीम को आगे ले जाने के लिए बहुत तेजी से बदलाव की उम्मीद कर रहा था। लेकिन यह उस तरह से काम नहीं कर रहा है। ऐसे में यह मेरे लिए और टीम के लिए भी बदलाव का सही समय है।’’

बटलर ने हालांकि कहा कि उनकी खेल से संन्यास की कोई योजना नहीं है क्योंकि वह अपने क्रिकेट का ‘वास्तव में लुत्फ उठाना’ चाहते हैं।उन्होंने कहा, ‘‘शायद समय के साथ यह (संन्यास) हो जायेगा। फिलहाल मुझे दुख और निराशा है, लेकिन मुझे यकीन है कि समय के साथ वह बीत जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं वास्तव में अपने क्रिकेट का लुत्फ उठाना चाहता हूं। यह भी सोच सकता हूं कि अपने देश की कप्तानी करना कितना बड़ा सम्मान है और इसके साथ आने वाली सभी विशेष चीजें भी।’’ (भाषा)
<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख