dharma sangrah
✕

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले प्रैक्टिस मैच नहीं खेलेगा भारत

Written By WD Sports Desk
Updated: मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025 (18:33 IST)
ICC Champions Trophy 2025 : भारत आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी से पहले कोई अभ्यास मैच नहीं खेलेगा जबकि पाकिस्तान ने बुधवार को तीन शहीन्स (पाकिस्तान ए टीम) टीम की घोषणा की जो बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेंगी। चैंपियन्स ट्रॉफी 19 फरवरी से नौ मार्च तक पाकिस्तान और दुबई में खेली जाएगी जबकि अभ्यास मुकाबले 14 से 17 फरवरी के बीच खेले जाएंगे। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा।

ALSO READ: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ये है पाकिस्तान के स्टेडियम का हाल, ओपनिंग सेरेमनी के दौरान दीवार फांदकर घुसे फैंस

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभ्यास मैच नहीं खेलने का फैसला किया है क्योंकि भारत इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला खेल रहा है जो बुधवार को संपन्न हुई। भारतीय टीम को 15 फरवरी को दुबई पहुंचना है।
 
अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश तीन अभ्यास मैच 14 और 17 फरवरी को खेलेंगे। अफगानिस्तान 16 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अभ्यास मैच खेलेगा।


 
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड पहले ही पाकिस्तान में घरेलू टीम के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला में हिस्सा ले रहे हैं।
 
शादाब खान 14 फरवरी को लाहौर में अफगानिस्तान के खिलाफ शाहीन्स टीम की अगुआई करेंगे जबकि 17 फरवरी को कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में शाहीन्स टीम की कमान मुहम्मद हुरैरा के हाथ में होगी।

ALSO READ: ऋषभ पंत या केएल राहुल? चैंपियंस ट्रॉफी में विकेटकीपर के रूप में कौन होगी पहली पसंद, गंभीर ने दिया जवाब

दुबई में 17 फरवरी को ही बांग्लादेश के खिलाफ शाहीन्स टीम की कप्तानी मोहम्मद हारिस करेंगे।
 
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच अभ्यास मैच 16 फरवरी को कराची में खेला जाएगा। सभी अभ्यास मैच दिन-रात्रि के होंगे।  (भाषा) 
 
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख