sawan somwar

Kitchen Tips And Tricks : वेस्ट फूड्स का करें उपयोग, जानिए बेहतरीन टिप्स

Updated: रविवार, 19 सितम्बर 2021 (10:08 IST)
फल व सब्जियां छीलने के बाद उनके छिलकों को हम बिना कुछ सोचे-समझे डस्टबिन में फेंक देते हैं, क्योंकि हमे लगता है कि ये वेस्ट हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि इन छिलकों का इस्तेमाल आप चांदी के बर्तन और चमड़े का सामान चमकाने के लिए भी कर सकते हैं। यदि नहीं, तो हम यहां पर  कुछ ऐसे ही दिलचस्प तरीके बता रहे हैं।
 
आलुओं के छिलकों में स्टार्च बहुत अधिक होता है फेंकने की बजाय उनका इस्तेमाल शीशा और सिंक साफ करने के लिए आप कर सकते हैं। 
 
बासी ब्रेड को फेंकने की बजाय उन्हें टुकड़ों में काट लें। उन पर पानी के छींटे मारें। फिर माइक्रोवेव में प्रीहीट करने के बाद ये बिल्कुल फ्रेश लगेंगे। गर्म-गर्म सूप के साथ सर्व करें।
 
एक्सपायर्ड कॉफी पाउडर को फेंकने की बजाय उसे गमलो में डालें। चाहें तो पौधे लगाते समय कॉफी पाउडर को मिट्टी में भी मिला सकते है। कॉफी पॉउडर पौधो के लिए खाद का काम करता है।
 
हममें से अधिकतर लोग ऐसे है,जिन्हें खट्टा दही पसंद नहीं आता। तो ऐसे में आप उसे वेस्ट करने की बजाय ढोकला, पैनकेक और केक बनाने के लिए उसका इस्तेमाल कर सकते है।
 
अंडे काफी पौष्टिक होते है इनके छिलकों में भी कैल्शियम और मिनरल्स प्रचुर मात्रा पाया जाता हैं। इसलिए उन्हें फेंकने की बाजाय क्रश करके गमलों में डालें ये पौधों को हेल्दी रखते हैं और जल्दी बढ़ने में मदद करते हैं।
 
पूरियां और पकौड़ियां बनाने के बाद तेल जल जाता है ऐसे में आपको लगता है कि अब इस तेल का इस्तेमाल अन्य चीजों को बनाने में कैसे करें। क्योंकि तेल के जल जानें के बाद उसमें से जलने की दुर्गंध आने लगती है, ऐसे में आप इस जले हुए तेल को छानकर जार में भरें जार में मिक्स बेसिल लीव्स, हरा धनिया और पुदीने की डंठल को तोड़कर डालें ऐसा करने से तेल की दुर्गंध दूर हो जाएगी और खामे में इनका इस्ेतमाल करने पर उनकी खुशबू और स्वाद भी आएगा।
 
पुराने व नमी वाले चिप्स और क्रैकर्स को बेकिंग शीट पर फैलाकर प्रोहीट अवन में तब तक पॉप अप करें जब तक कि वे क्रिस्पी व क्रंची न हो जाएं खाने पर वे पहले की तरह टेस्टी और फ्रेश लगेंगे
 
चमड़े की बेल्ट बैग वॉलेट व जूते आदि और चांदी के बर्तन पुराने होने पर उनकी चमक फीकी पड़ने लगती है उन्हे तुरंत चमकान ेक लिए उन पर केले के छिलके रगडे़ं  इसे वे पहले जैसे चमकने लगेंगे।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख