ramcharitmanas
✕

इस नेचुरल टूथपेस्ट से बनाएं दातों को स्वस्थ्य और चमकदार, फ़ायदे इतने कि महंगे टूथपेस्ट भी हैं इसके आगे हैं फीके

जानिए कुदरती टूथपेस्टके फ़ायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024 (18:01 IST)
aloe vera gel for tooth decay
 
Aloe vera gel for teeth whitening: मुंह की हाइजीन का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि अगर हम अपने मुंह की सही तरीके से सफाई नहीं रख पाते हैं, तो कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। मुंह की सफाई रखना सिर्फ मुंह, मसूड़े और दांत के लिए ही नहीं बल्कि हमारे पेट की सेहत के लिए भी बहुत ज़रूरी है।

मुंह की सफाई के लिए लोग महंगे से महंगे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं। वहीँ कुछ नेचुरल चीजें भी हैं, जो एक प्रभावी टूथपेस्ट की तरह इस्तेमाल की जा सकती हैं। इनमें से एक है एलोवेरा, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं। ALSO READ: चमकते और मजबूत दांतों के लिए खाने की ये चीजें करें शामिल! जानें कौनसे विटामिन हैं जरूरी

टूथपेस्ट के रूप में एलोवेरा जेल है बढ़िया विकल्प: एलोवेरा जेल एलोवेरा पौधे के पत्तों से निकाली जाती है। इसमें विभिन्न पोषक तत्व और औषधीय गुण पाए जाते हैं। एलोवेरा जेल का उपयोग त्वचा, बालों और दांतों की देखभाल के लिए भी किया जाता है। एलोवेरा जेल का उपयोग प्राकृतिक टूथपेस्ट के रूप में करना महंगे टूथपेस्ट का एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह न केवल किफायती है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एलोवेरा जेल से ब्रश करने के उन्हीं फायदों और इसे उपयोग करने के तरीके बताने जा रहे हैं।

एलोवेरा टूथपेस्ट के फ़ायदे:
एंटी-बैक्टीरियल गुण
एलोवेरा जेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण प्राकृतिक रूप से होते हैं, जो मुंह के बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं और मसूड़ों की सूजन व संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं, जिसे आप रोजाना बाजार में मिलने वाले टूथपेस्ट के मुकाबले इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्लाक नियंत्रण में कारगर
एलोवेरा जेल का उपयोग प्राकृतिक टूथपेस्ट के रूप में किया जा सकता है, क्योंकि यह जेल प्लाक के निर्माण को कम करता है और मुंह की सफाई में मदद करता है। यह दांतों की सड़न को रोकने में भी सहायक है। प्लाक की समस्या से बचने के लिए भी एलोवेरा का इस्तेमाल टूथपेस्ट के रूप में किया जाना चाहिए।

मुंह की दुर्गंध का इलाज
रोजाना एलोवेरा जेल से ब्रश करके आप सांसों में मौज़ूद दुर्गंध को दूर कर सकते हैं। साथ ही मुंह को ताजगी प्रदान कर करते हो। इसके साथ ही एलोवेरा जेल मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। यह मसूड़ों की सूजन और खून आना कम करता है।

दांतों की सड़न को रोकता है
एलोवेरा जेल में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स दांतों की सड़न को रोकते हैं और दांतों को मजबूत बनाते हैं। एलोवेरा जेल एक प्राकृतिक, सस्ता और प्रभावी तरीका है दांतों और मसूड़ों की देखभाल के लिए। इसे अपने डेंटल केयर रूटीन में शामिल करके आप कई महंगे टूथपेस्ट के विकल्प के रूप में इसका लाभ उठा सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

अगला लेख