dharma sangrah
✕

स्लिप डिस्क की समस्या से राहत पाने के 5 आसान घरेलू उपाय, जरूर आजमाएं

Updated: शनिवार, 16 फ़रवरी 2019 (12:55 IST)
स्लिप डिस्क यानी कि कमर दर्द की एक बड़ी समस्या। इसमें रीढ़ की हड्डी के चारों ओर की मांसपेशियां कठोर और संकुचित हो जाती है, जिस वजह से उस स्थान पर ऐंठन और दर्द होता है और दबाव पड़ने के कारण रीढ़ की हड्डी के बीच की गद्दीदार डिस्क में दरार पड़ जाती है। आइए, जानते हैं स्लिप डिस्क से राहत पाने के कुछ आसान से घरेलू उपाय -  
 
1 सरसों के तेल में लहसून की कलियां डालकर इसे गर्म करें। जब यह गर्म हो जाए तो उसे कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें और जब यह हल्का गुनगुना रह जाए तब कमर में इस तेल से मालिश करें। 
 
2 एक बाल्टी गरम पानी में एक कप सेंधा नमक डालकर घोल लें। नहाते समय इस पानी का प्रयोग करें। इससे कमर का दर्द कम होगा।
 
3 गरम पानी में तौलिया भिगोकर निचोड़ लें और लेटकर कमर पर इसकी भाप दें। इससे दर्द में आराम होगा।
 
4 कुछ मात्रा में नमक लेकर हल्का गर्म करके इसकी पोटली बना लें। अब इस पोटली से कमर की सिकाई करें। सिकाई से दर्द कम होने लगेगा।
 
5 खाने पीने में अदरक और लहसुन का प्रयोग ज्यादा करें, ये दोनों ही दर्द निवारक की तरह कार्य करते हैं। इसके अलावा दालचीनी और शहद का सेवन भी कमर दर्द कम करता है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रंगीली चिड़िया

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

अगला लेख