kundali milan
✕

सोफा से बढ़ती है घर की शोभा

Written By WD
Updated: सोमवार, 12 सितम्बर 2011 (12:04 IST)
ND
मार्केट में मिलने वाले सोफा कम बेड लोगों को इतना पसंद आ रहे हैं कि वह अपने घरों से तीन सीटर सोफा सेट की जगह सोफा कम बेड खरीदकर स्मार्ट इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं।

सोफा कम बेड को दो तरह से इस्तेमाल कि‍या जा सकता है, वो सोफे का काम भी करता है और बेड का भी। इससे जगह भी कम घि‍रती है। छोटे फ्लैट्स के लि‍ए यह फर्नीचर का बेस्‍ट ऑप्‍शन है। वैसे भी आउटडेटेड और पुराने स्टाइल के तीन सीटर सोफा सेट अब लोगों को कम ही पसंद आ रह े है ं।

दिन में सोफा और रात में वही सोफा जब बेड बन सकता है। इसके अलावा विभिन्न डिजाइनों में उपलब्ध सोफा कम बेड, इंटीरियर के मामले में भी अब लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। सोफा कम बेड से कमरे का लुक भी बेहतर लगता है।

दुकानों में रेडीमेड सोफा कम बेड दिखाई नहीं देते लेकिन किताब से डिजाइन पसंद करके आप बनवाने का आर्डर दे सकते हैं। साधारण सोफा सेट 15-20 हजार रुपए के बीच में आता है और एक सिंगल बेड कम से कम 10 हजार का आता है।

ND
इस स्थिति में जब सोफा कम बेड 15 हजार रुपयों तक आसानी से मिल जाता है तो हर कोई वही लेना चाहता है। क्योंकि यह सोफा और बेड दोनों का काम करता है। साथ ही जगह भी कम घेरता है। यही कारण है कि शहरवासी आजकल इसे ही खरीदना पसंद कर रहे हैं।

सोफा कम बेड में कम से कम दो लोग आसानी से सो सकते हैं। इसलिए लोग सिंगल बेड या अलग से सोफा खरीदने से पहले दो बार जरूर सोच रहे हैं। ऐसे सोफा कम बेड की कीमत 10 हजार रुपए से शुरू होती है।

‍ जिन लोगों के जल्दी-जल्दी तबादले होते रहते हैं वे लोग सोने के लिए बेड, बैठने के लिए सोफा खरीदने की अलग-अलग परेशानी से बचना चाहते हैं। घर में कभी कोई मेहमान आता है तो वह सोफा बन जाता है और रात में उसका इस्तेमाल बेड की तरह करते हैं। इससे पैसे की तो बचत होती ही है साथ में घर को भी अलग लुक मिलता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें