Hanuman Chalisa
✕

सुंदर घर को रखें स्वच्छ भी

सेहत के लिए जरूरी है साफ-सुथरा आवास

Written By WD
Updated: रविवार, 31 जुलाई 2011 (16:06 IST)
ND
तंदुरुस्ती को हजार नियामत कहा गया है लेकिन यह नियामत तभी नसीब हो सकती है जब आप साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। इसका मतलब आज सिर्फ घर को कूड़े-करकट और अन्य कचरे से मुक्त रखना ही नहीं है बल्कि घर में चीजों को इस हिसाब से व्यवस्थित करने से भी है जिससे देखने वाले देखते रह जाएं और सेहत पर उसका अनुकूल असर भी हो।

घर के कमरों को स्वच्छ रखने के साथ ही यह भी बेहद जरूरी है कि वहां रखी चीजों को अत्यंत आकर्षक और व्यवस्थित ढंग से रखा जाए। यदि कमरे में चीजें साफ-सुथरी और व्यवस्थित ढंग से रखी हों तो इसका मन पर अत्यंत सकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे माहौल में रहने वाला व्यक्ति प्रसन्नचित रहता है और यह तन मन को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। घर में सकारात्मक उर्जा के लिए कमरे पूरी तरह साफ-सुथरे होने चाहिए।

ND
स्वच्छता का सीधा संबंध मन से है और यदि मन स्वस्थ रहेगा तो शरीर भी स्वस्थ रहेगा। यदि घर के कमरों में गंदगी होगी तो इससे मन में उदासी रहेगी और कई तरह के संक्रमण भी हो सकते हैं। मन के दुखी रहने पर व्यक्ति अवसाद सहित कई तरह के मनोविकारों से घिर सकता है।

यदि किसी कमरे में कूड़ा कचरा पड़ा हो या धूल के कणों की भरमार हो तो यह शरीर के लिए भी काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। कमरा व्यवस्थित रखने की आदत व्यक्ति की सुलझी हुई सोच की भी परिचायक होती है। घर के कमरों में कबाड़ और मैली-कुचैली चीजों को नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे नकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति