Daily Horoscope
✕

सर्दियों में ऐसे बचाएँ बि‍जली

Written By ND
Updated: गुरुवार, 23 दिसंबर 2010 (12:43 IST)
ND
सर्दियों में लोगों का आरामदायक चीजें ज्यादा पसंद आती हैं जो एक बटन दबाते ही शुरू हो जाए जिससे उनका घर या कमरा गर्म रह सके। ऐसी मशीनें घर तो गर्म करती हैं और आराम भी देती हैं लेकिन इस काम के लिए इनमें बहुत ऊर्जा लगती है। इसीलिए ऐसी मशीनें चाहे गर्मी हो या सर्दी, दोनों में ही जेबें खाली कर देती हैं क्योंकि इनसे बिल बहुत तगड़े आते हैं।

अगर हम चाहें तो छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर ऊर्जा भी बचा सकते हैं और बिजली के बिल पर भी काबू पा सकते हैं। सर्दियाँ शुरू होते ही अपने खिड़की-दरवाजे का ठीक से निरीक्षण कर लें और अगर कोई काँच या कोई हिस्सा टूटा या चटका हुआ हो तो बदलवा लें जिससे बाहर की ठंडी हवा अंदर न आ सके।

इसके लिए आप छोटी- छोटी चीजें जैसे सेलोटेप, कार्डबोर्ड ऐसी हल्की-फुल्की चीजों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आपके घर में दिन के समय जिस एरिया में धूप आती है उस समय उधर की खिड़की या दरवाजे खोल दें जिससे घर गर्म रह सके।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया