kalsarpa dosh calculator
✕

सजावट के लिए सजीले बाउल

Written By ND
Updated: बुधवार, 26 अगस्त 2009 (16:16 IST)
ND
ND
अपनी डाइनिंग टेबल को दें नया लुक कुछ स्टाइलिश और ऐसे शानदार फ्रूट बाउल्स तथा फ्रूट हैंगर्स से, जो बढ़ा दें जायका खाने का। ताजे फल लगते हैं मजेदार, चाहे वे किसी भी मौसम में परोसे जाएँ। मेहमानों का दिल लुभाने के लिए फ्रूट्स सर्व करने हों तो अपनाइए सजीले बाउल्स।

प्लेन और एक ही रंग के बाउल्स के फीकेपन से अगर बोरियत होने लगी हो तो क्यों न आजमाकर देखें रंग-बिरंगे पंछियों से सजे खूबसूरत बाउल्स को।

एक बेहतरीन और खास कलेक्शन है रंग-बिरंगी फूल-पत्तियों से सजी केक ट्रे, ग्लासेज और फ्रूट ट्रे, जिसे देखते ही खिल उठेगा आपके मेहमानों का मन। पेड़-पौधों और पहाड़ों की हरियाली मानो जी उठती है काँच के बने इन खूबसूरत बाउल्स में।

कुछ लोग दुनियाभर से आर्ट पीसेज खरीदने के शौकीन होते हैं, ऐसे में इटेलियन अंदाज से बनी फ्रूट बाउल्स हो सकते हैं एक खास पसंद।

खालिस और उम्दा क्वालिटी की चीजें खरीदने की दिलचस्पी यदि आप में है तो सोने पर उकेरी गई डिजाइन वाले पोर्सलीन बाउल अपनाइए। इसे देखकर सभी आपकी पसंद के कायल हो जाएँगे।

फूल, पत्तियों तथा फलों के आकार में बने दिलकश बाउल्स जताते हैं आधुनिकता की पहचान और इनसे बढ़ती है आपके टेबल की शान।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति