Hanuman Chalisa
✕

रंग-बिरंगी मछलियों का सुंदर संसार

फिश एक्वेरियम से सजाएँ घर

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (21:36 IST)
NDND
घर को सुंदर बनाने के लिए फिश एक्वेरियम एक ‍‍बढि़या चीज है। इसमें तैरती सुंदर रंग-बिरंगी मछलियाँ हमें एक सुखद अहसास देती हैं।

कई बार हम बाजार से बड़े शौक से फिश एक्वेरियम खरीद तो लाते हैं लेकिन कई बार उचित रखरखाव के अभाव में इसमें रखी कई मछलियाँ दम तोड़ देती हैं।

यदि हम हमारी दिनचर्या में से कुछ वक्त निकालकर फिश एक्वेरियम की साफ-सफाई करें तो यह साफ-सुथरा व सुंदर दिखने के साथ-साथ हमारे घर की सुंदरता को और भी अधिक बढ़ा देगा। आइए कुछ आसान से उपाय करके मछलियों के इस घर को सुंदर बनाएँ :-

फिश एक्वेरियम रखने का स्थान :-
फिश एक्वेरियम को अपने घर में ऐसे स्थान पर रखें, जहाँ उस पर कम से कम धूल लगे। धूल के संपर्क में आने से वो जल्दी गंदा होता है। इससे आपको उसकी सफाई करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

प्रापर फिल्टरेशन सिस्टम :-
फिल्टरेशन सिस्टम से फिश एक्वेरियम में गंदगी जमा नहीं होती है। यह फिल्टर टैंक की गंदगी को बाहर निकालकर उसे साफ रखता है।

मछलियों की संख्या :-
फिश एक्वेरियम की क्षमता के हिसाब से उसमें मछलियाँ रखें। कई बार हम अपने शौक के चक्कर में हम टैंक की क्षमता से अधिक मछलियाँ रख लेते हैं, जो कि गलत है। अमूमन एक मछली को 3.8 लीटर पानी की आवश्यकता होती है।

ऐसे करें रखरखाव :-
* निश्चित अंतराल पर फिश एक्वेरियम का पानी बदलें।
* एक्वेरियम में रखे पौधों को साफ करने के लिए बाजार में मिलने वाले स्क्रबर का उपयोग करें।
* ग्लास क्लीनर से एक्वेरियम का ग्लास साफ करें।
* मुरझाए व मरे हुए पौधों को एक्वेरियम से हटा दें।

लेखक के बारे में
गायत्री शर्मा
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया