dharma sangrah
✕

बच्चों का स्टडी रूम कैसा हो

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (12:53 IST)
NDND
आजकल वास्तु अर्थात दिशा का ज्ञान हमारे जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करता है। वास्तु यह मानता है कि यदि सही दिशा में आप कक्ष विशेष का निमार्ण करेंगे या अपना मुख रखकर कार्य आरंभ करेंगे या फिर अपना व्यवसाय करेंगे तो आपको उस कार्य में अवश्य ही सफलता मिलेंगी।

बच्चों के स्टडी रूम का निर्माण भी यदि वास्तु के सिद्धांतों को ध्यान में रखकर किया जाए तो निश्चित ही आपके बच्चे की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी तथा वह इम्तिहान में सफल होगा। हम आपको बताते हैं वास्तु के कुछ ऐसे सिद्धांत, जो आपके लिए फायदेमंद होंगे।

बच्चों का स्टडी रूम कैसा हो : -

* बच्चों का स्टडी रूम पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए।
* इस कक्ष में भगवान गणेश व सरस्वती की प्रतिमा लगाना चाहिए।
* यदि आप पढ़ते समय टेबल लैंप का प्रयोग करते हैं तो उस लैंप को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखा जाना चाहिए।
* हल्के स्टडी रूम की दीवारों का रंग हल्का नारंगी किया जाए तो बेहतर होता है।
* पढ़ाई संबंधी पुस्तके दक्षिण, पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
* आपकी पढ़ाई की टेबल दीवार से जुड़ी नहीं होनी चाहिए। दीवार से उसकी दूरी लगभग 3 फीट होनी चाहिए।
* इस टेबल पर पुस्तकों का ढ़ेर लगाकर नहीं रखना चाहिए।
* पढ़ने के बाद जब आप सोते हैं तो आपका सिर दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए।
* आपके स्टडी रूम में एक पेंडुलम घड़ी अवश्य लगी होनी चाहिए।

लेखक के बारे में
गायत्री शर्मा
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति