Daily Horoscope
✕

फ्रूट बाउल्स से सजाएँ टेबल

Written By ND
Updated: बुधवार, 26 अगस्त 2009 (16:31 IST)

ND
ND
नीले, हरे-लाल रंगों में बने ग्लास बाउल्स भी आपके टेबल को देते हैं एक सोफिस्टिकेटेड लुक। चिकने ग्लास वेयर के साथ कलर्ड पोर्सलीन के मिश्रण से बने सपाट फ्रूट बाउल्स में रखे फलों को देखते ही आपके मेहमानों का दिल उन्हें खाने के लिए ललचा उठेगा।

अगर आप हों बेहद कलाप्रेमी तो हाथों से चित्रकारी किए गए फ्रूट बाउल्स में भी आपके मनपसंद फल दिखेंगे बेहद लाजवाब और सुंदर।

इसके अलावा आप बाँस से बने फ्रूट बाउल्स को भी उपयोग में ला सकते हैं। ये न केवल दिखने में सुंदर लगेंगे बल्कि नजाकत का अहसास भी देंगे।

बच्चों के लिए विशेष तौर पर कार्टून कैरेक्टर से सजे फ्रूट बाउल्स लाए जा सकते हैं।

आजकल मैटल से बने डिजाइनर बाउल्स का भी काफी चलन है। ये ज्यॉमेट्रिकल या कुछ अजीब डिजायनों में भी मिलते हैं जो देखने में आकर्षक तथा अनूठी लगते हैं। इसी तरह क्रिस्टल से बने बाउल्स भी चलन में हैं। हालाँकि यह थोड़े महँगे है लेकिन यदि आप कुछ अलग हटकर खरीदने वालों में से हैं तो आपके लिए ये बिलकुल सही पसंद है।

कपड़ों से बनी टोकरीनुमा बाउल्स भी वर्तमान में प्रचलन में है। इनमें फ्रूट्स के अलावा चपाती आदि भी रखी जा सकती है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया