dharma sangrah
✕

पत्र-पत्रिकाओं को रद्दी में देने से पहले

Written By WD
Published: सोमवार, 20 अप्रैल 2009 (13:07 IST)
NDND
बहुउपयोगी पत्र-पत्रिकाएँ आपका ज्ञानवर्धन तो करती ही है। साथ ही समय निकलने के बाद भी इनके एडीशन भले ही पुराने हो जाएँ परंतु इनमें दी गई कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ तब भी आपके लिए उपयोगी हो सकती है। यदि आप भी पत्र-पत्रिकाएँ पढ़ती हैं तो पत्र-पत्रिकाओं के रख-रखाव के संबंध में निम्न बातों को अपनी आदत में शामिल करें :-

* समाचार-पत्रों में समय-समय पर उपयोगी लेख, विशेषांक आदि प्रकाशित होते रहते हैं। इन्हें संभालकर रखें। पूरा समाचार-पत्र रखना संभव नहीं हो तो लेख की कटिंग कर एक फाइल में टैग लगाकर इन कटिंगों को संभालकर रखें।

* अपने बच्चों के लिए प्रतिवर्ष निबंध की पुस्तक का नया एडीशन खरीदने के बजाए आप सामयिक विषयों के लिए पत्र-पत्रिकाओं के लेखों की मदद से निबंध तैयार करवा सकती हैं।

* पुरानी पत्रिकाओं में स्वेटर की डिजाइन एवं व्यंजन विधि, घरेलू नुस्खे ढूँढने में परेशानी न हो इसलिए प्रत्येक पत्रिका के मुखपृष्ठ पर सूची बनाकर लगाने से या फ्लेग लगाने से आपको चाही गई डिजाइन व व्यंजन विधि, घरेलू नुस्खे ढूँढने में परेशानी नहीं होगी और समय भी बचेगा।

* पत्रिकाओं को लोहे या दीमक प्रूफ रेक में ही रखें। इन्हें नम स्थानों एवं अँधेरे, बंद कमरे में कभी नहीं रखना चाहिए।

* अलमारी और रेक को कीड़ों से मुक्त करने के लिए बुक सोल्यूशन का प्रयोग भी किया जा सकता है।

* रेक की निरंतर सफाई और देखरेख करना आवश्यक है। अलमारियों, रेक और पत्रिकाओं पर धूल नहीं जमने देना चाहिए।

* बरसात के दिनों में पत्रिकाओं की विशेष निगरानी रखना आवश्यक है। इन्हें समय-समय पर थोड़ी धूप दिखाते रहना चाहिए।

* फिनाइल और कपूर की गोली रेक में रखने से कीड़े पास नहीं आते हैं।

* पत्र-पत्रिकाओं को छोटे बच्चों की पहुँच से दूर रखें एवं गंदे या गीले हाथ से न छुएँ।

* अलग-अलग पत्रिकाओं को अलग-अलग शेल्फ/रेक में रखें। रेक या आलमारी को एकदम दीवार से सटाकर न रखें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें