डेस्क सजाएँ 'डेस्क प्लांट' से
डेस्क प्लांट' के फायदे
हरियाली हम सभी को अच्छी लगती है। पेड़-पौधे हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अधिक फायदेमंद होते हैं। आप यदि प्रकृति प्रेमी हैं और कामकाजी हैं तो आप ऑफिस में अपनी डेस्क पर डेस्क प्लांट लगाकर अपनी टेबल की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ अपने गार्डनिंग के शौक को भी पूरा कर सकते हैं।हरा रंग स्नेह व खुशहाली का प्रतीक होता है। यह रंग आपको सुकून व समृद्धि प्रदान करता है। डेस्क पर इस रंग के पौधे लगाने से आपका मन शांत रहता है तथा आपका सहकर्मियों के साथ अच्छा रिश्ता बनता है। |
हरा रंग स्नेह व खुशहाली का प्रतीक होता है। यह रंग आपको सुकून व समृद्धि प्रदान करता है। डेस्क पर इस रंग के पौधे लगाने से आपका मन शांत रहता है तथा आपका सहकर्मियों के साथ अच्छा रिश्ता बनता है। |
|
|
कम्प्यूटर के पास लगा डेस्क प्लांट आपके एनर्जी लेवल को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका अदा करता है। यह स्क्रीनर, प्रिंटर आदि से निकलने वाली विषैली गैसों को अवशोषित भी करता है, जो हमारे सिरदर्द या आँखों की जलन का कारण बनती हैं। वैसे भी पौधा वातावरण को शुद्ध बनाता है। यदि आप डेस्क प्लांट के लिए नेचुरल पौधों या फूल का प्रयोग करते हैं तो वो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होगा। हरी व चिकनी पत्तियों तथा फूल वाले पौधे डेस्क प्लांट के लिए उपयुक्त होते हैं। अब आप भी अपनी ऑफिस की टेबल को सुंदर व रंग-बिरंगे डेस्क प्लांट से सजाकर उसकी शोभा बढ़ाएँ।