Hanuman Chalisa
✕

टाइल्स से दें घर को नया लुक

Written By ND
Published: शनिवार, 30 अक्टूबर 2010 (10:58 IST)
- झरना सरियाल

ND
त्योहार आने पर अपने घर को सजाने में महि‍लाएँ कोई कसर नहीं छोड़ती हैं और घर को नया लुक देने के लिए बहुत पहले से ही जानकारी इकट्ठा करती रहती हैं। आमतौर पर दशहरा और दीवाली के समय घर में रंग-रोंगन तो करवाया ही जाता है। इस त्योहारी मौसम में क्यों न साधारण रंगाई से दीगर कुछ नया ट्राई करें।

घर की रौनक बढ़ाने और दीवारों को सजाने के लिए घर को पेंट कराने के साथ-साथ दीवारों पर टाइल्स लगवाना भी शानदार विकल्प है।

आजकल दीवारों पर लगाने वाले टाइल्स सिर्फ बाथरूम तक ही सीमित नहीं रह गए हैं बल्कि रसोई, ड्राइंग रूम, सीढ़ियाँ जैसे अन्य जगहों पर भी लगाई जाते हैं। ये टाइल्स साफ करने में बेहद आसान हैं और थोड़ी-सी मेहनत से एकदम चमक उठते हैं।

बेडरूम में फ्लोरल पैटर्न या हल्क रंग की टाइल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा आप रंग-बिरंगे व अलग तरीके के बॉर्डर वाले टाइल्स भी लगवा सकती हैं।

घर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली जगहों में से एक है बाथरूम और इसे सुंदर व आरामदेह बनाना बहुत जरूरी है। इसीलिए आप चाहें तो इसमें आप आमने-सामने की दीवारों पर अलग-अलग रंगो की टाइल्स भी चुन सकती हैं।

वैसे किसी भी घर में ऐसे बहुत से हिस्से होते हैं जहाँ वॉल टाइल्स लगा सकती हैं जैसे गार्डन से जुड़ी हुई दीवार या सीढ़ियों से लगी हुई दीवार आदि।

हाँ, ध्यान रखने वाली बात यह है कि ऐसा डिजाइन चुने जो आपके रहन-सहन के अनुरूप हो और टाइल्स का मैटिरियल ठीक हो। इसे लगवाने के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल हो रहा है वे सही हों जिससे बाद में ये दीवार से उखड़ें या गिरें नहीं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति